फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case filed against more than 250 supporters of SP leader for violating Covid guidelines

यूपी चुनाव 2020: सपा नेता के 250 से अधिक समर्थकों पर कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज, 18 नामजद

Wed, 26 Jan 2022 12:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Case filed against more than 250 supporters of SP leader for violating Covid guidelines
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
पीलीभीत में पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद के परिवार में विधानसभा चुनाव के लिए सपा का टिकट किसी को नहीं मिला। तमाम समर्थक मंगलवार को दोपहर चंदोई स्थित उनके लॉ कालेज में एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन नहीं है। 
विज्ञापन


निषेधाज्ञा की धारा 144 का भी उल्लंघन हो रहा है। मौके से लौटी पुलिस ने  कोतवाली में पूर्व मंत्री के बेटे सपा नेता शाने अली के 250 से अधिक समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 18 नामजद हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद के पुत्र शाने अली सदर विधानसभा क्षेत्र का सपा से टिकट मांग रहे थे। इसी दौरान 24 जनवरी को इस सीट पर डॉ. शैलेंद्र गंगवार के नाम की घोषणा हो गई। शाने अली को टिकट नहीं मिलने पर मंगलवार को उनके समर्थक बड़ी संख्या में कैंप कार्यालय/ लॉ कालेज पहुंचकर बैठक करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को लग गई। सदर कोतवाली के एसआई विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर देखा, तो वाहनों का काफिला खड़ा हुआ था। अंदर ढाई सौ समर्थक बैठक कर रहे थे। जो धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन है। कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का भी पालन नहीं हो रहा था। वहां से लौटकर ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed