फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case filed against former SP MLA Sultan Baig for calling Mahakumbh a cremation ground

Bareilly News: महाकुंभ को श्मशान बताने वाले सपा के पूर्व विधायक सुल्तान बेग पर मुकदमा

Thu, 06 Feb 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Case filed against former SP MLA Sultan Baig for calling Mahakumbh a cremation ground
शेरगढ़ (बरेली)। महाकुंभ को श्मशान बताने और सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता वीरपाल सिंह ने शेरगढ़ थाने में सपा के पूर्व विधायक सुल्तान बेग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेग पर लोगों की भावनाएं भड़काने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला प्रतिनिधि ठाकुर वीरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिये पता लगा कि सपा के पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने महाकुंभ एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की है। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री की गरिमा को भी ठेस पहुंची है। इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन

--
वीरपाल सिंह ने पूर्व विधायक सुल्तान बेग के वीडियो बयान के आधार पर तहरीर देकर आरोप लगाए हैं। महाकुंभ आयोजन व मुख्यमंत्री के खिलाफ गलत बयानबाजी का आरोप है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। - अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में सुल्तान के बिगड़े बोल

तीन फरवरी को बातचीत के दौरान बनाया गया वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसमें पूर्व विधायक सुल्तान बेग कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सरकार ने बहुत विज्ञापन किया कि 40 करोड़ लोग आ रहे हैं, लेकिन इतने लोगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। पूरा कुंभ गंदगी से भरा है। कुंभ में शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। बहुत सी सरकारों में कुंभ हुए, लेकिन वीवीआईपी व्यवस्था किसी सरकार में नहीं थी। सरकार झूठ पर पर्दा डालने में लगी है। अब संत समाज भी नाराज है। सीएम संतों को पटाने में और सरकार लीपापोती में लगी है। इन्होंने कुंभ को श्मशान बना दिया है। इतने पर भी कोई सबक नहीं है कि आगे भी शाही स्नान होना है। दोबारा घटना न हो, ऐसी व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। सपा सरकार में भी कुंभ हुआ था। उसके प्रभारी कोई हिंदू तिलकधारी नहीं, बल्कि आजम खान थे। तब एक भी आदमी नहीं मरा था। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
सभा के लिए नहीं मिली अनुमति

तीन फरवरी को आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने पांच फरवरी को शेरगढ़ कस्बा स्थित टंकी चौराहे पर सभा करने की घोषणा करते हुए 60 गांवों के लोगों से जुटने का आह्वान किया था। सुल्तान बेग पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बुधवार को यह सभा नहीं हो सकी। प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। सभा स्थल पर तय समय पर कोई नहीं पहुंचा। खुद सुल्तान बेग तक नहीं पहुंचे। थानाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि अनुमति न होने से सभा नहीं होने दी गई।

सपा विधायक का विरोध कर चर्चा में आए
दो दिन पहले ही पूर्व विधायक सुल्तान बेग अपनी ही पार्टी के भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम के खिलाफ बयान देकर चर्चा में आए थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक लोगों की शिकायतें सुनने के लिए उनके बीच नहीं जाते। इसके बाद खुद भोजीपुरा से चुनाव लड़ने की दावेदारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed