{"_id":"59e114e14f1c1b74698b5974","slug":"carnival-will-be-lit-by-candles","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमबत्तियां रोशन कर होगा कार्निवल का आगाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोमबत्तियां रोशन कर होगा कार्निवल का आगाज
बरेली।
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
काािननिऱ्र्निवाल
विज्ञापन
दिवाली के सबसे बड़े सेलेब्रेशन का शनिवार को आगाज हो रहा है। डीडीपुरम पर ‘अमर उजाला दिवाली कार्निवल 2017’ के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, सुबह 11 बजे से शहर के 25 प्रमुख स्थानों पर सद्भावना हलवे का वितरण शुरू हो जाएगा। एक लाख से अधिक शहरवासी सद्भावना हलवे का स्वाद चखकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शहर का नाम दर्ज कराने का दावा पेश करेंगे। खास यह है कि हमारी टीम ने हलवे की सामग्री शहर वालों के योगदान से ही इकट्ठी की है। शाम पांच बजे शहरवासियों की मौजूदगी में सबसे ज्यादा मोमबत्ती जलाने का विश्व रिकार्ड बनाकर दिवाली कार्निवल का औपचारिक उद्घाटन होगा। जिसमें फ्यूचर कॉलेज के 1515 विद्यार्थी भी शामिल रहेंगे। इसके अलावा 16 अक्तूबर को फ्यूचर कॉलेज परिसर में मानव शृंखला से दीपक की आकृति बनाकर रिकार्ड बनाया जाएगा। इससे पहले दोपहर दो बजे से आप सभी युवा महोत्सव और किड्स जोन का आनंद ले सकेंगे।
यहां आकर चखें सद्भावना हलवा
स्वास्तिक मार्बल डेलापीर, जानकी मार्बल मॉडल टाउन, डीडीपुरम कार्निवल स्थल, कोहली क्लाथ स्टोर कोहाड़ापीर, जिला अस्पताल के पास, भाटिया हौजरी कुमार टॉकीज के सामने, सिकलापुर चौराहा कॉलेज रोड, एलन क्लब मार्केट, व्यापार मंडल कार्यालय शहामतगंज, बटलर प्लाजा, शुभम फोटोस्टेट तहसील गेट के सामने, मढ़ीनाथ शिव मंदिर के पास, चौरासी घंटा देवी मंदिर बदायूं रोड, सीबीगंज पुलिस चौकी के सामने, कांधरपुर मेन बाजार लाल फाटक के पार, भसीन केमिस्ट बिहारीपुर पुलिस चौकी, आलमगिरीगंज, दुर्गा कांपलेक्स शील चौराहा, योगेंद्र एजेंसी गली नवाबान, सुभाषनगर मेन रोड, मुन्ना खां की नीम सैलानी रोड, रजा चौक सैलानी, आजाद स्कूल के पास पुराना शहर, सीआई पार्क के सामने प्रेमनगर, मेडिसिटी हॉस्पिटल पीलीभीत बाईपास। वितरण का संयोजन उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, संजीव चांदना, नवीन अग्रवाल, राजेश जसोरिया, मनमोहन सब्बरवाल के संयोजन में हो रहा है। शुक्रवार रात भर हलवा बनाने के लिए अमर उजाला परिसर में हलवाइयों की टीम लगी रही।
इस सामग्री से तैयार हुआ है सद्भावना हलवा
घी - 20 टिन
चीनी 6.50 क्विंटल
सूजी 3.25 क्विंटल
मेवा 30 किलो
दूध 20 किलो
इसके अलावा 7 गैस सिलेंडर
0 कार्निवल के होंगे ये आकर्षण
हुनर दिखाने आइए युवा महोत्सव
दोपहर दो बजे से युवा महोत्सव शुरू हो जाएगा। यह खुला मंच है जहां आप अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। स्कूल और कॉलेजाें के छात्रों को अपनी परफारमेंस दिखाने का मौका मिलेगा। शनिवार को सोलो और ग्रुप सिंगिंग, 15 अक्तूबर को सोलो और ग्रुप डांस होगा। 16 अक्तूबर को बैंड की परफारमेंस होगी।
विज्ञापन
बेस्ट कॉलोनी एवं सोसाइटी अवार्ड
दिवाली कार्निवल में शहर की बेस्ट कॉलोनियाें और सोसाइटी को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 15 अक्तूबर को डीडीपुरम स्थित कार्निवल स्थल पर ही होगा। इसमें शहर के गणमान्य लोगाें को मुख्य अतिथि सम्मानित करेंगे।
बच्चों को झूला झुलाने के लिए साथ लाएं कूपन
आज के अमर उजाला संस्करण में पेज नंबर एक पर प्रकाशित दिवाली कार्निवल का कूपन काटकर साथ लाएं, जिससे बच्चों को किड्स जोन में एंट्री मिलेगी। किड्स जोन में बच्चे बग्घी के अलावा ऊंट की सवारी का अनुभव ले पाएंगे। इसके अलावा कई रोमांच पैदा करने वाले झूले भी लगाए गए हैं। ये कूपन अगले 16 तक के संस्करण में प्रकाशित होंगे।
ये हैं कार्निवल के सहयोगी
बीएल एग्रो और मारिया डे प्रस्तुत अमर उजाला दिवाली कार्निवल में फ्यूचर ग्रुप, कंपीटेंट और एसआर इंटरनेशनल का विशेष सहयोग है। इसमें ऑटो पार्टनर फॉक्सवेगन बरेली, रिनॉल्ट, एकेसी ग्रुप, नाथ निसान, टीवीएस ग्रोवर्स, टाटा ग्रोवर्स, टोयोटा कामर्शियल, रियल इस्टेट पार्टनर होराइजन, पार्क एवेन्यू, स्मार्ट सिटी, ओम रेजीडेंसी, अमाया सिटी, रियल्टी एडवाइजर्स के अलावा सह प्रायोजक इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, एएनए ग्रुप, श्री सिद्धि विनायक ग्रुप, श्रीनाथ मेडिसिटी, शेखर्स प्राइड, हर सहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स, होटल सोबती कांटीनेंटल, एनआईईएम, कृष कंफेक्शनरी, सेठ टेंट हाउस एंड कैटर्स, उप्र उद्योग व्यापार मंडल, आईसोटाइन आई ड्रॉप, राजन म्यूजिकल ग्रुप, क्वालिटी रेस्टोरेंट, डिमॉन टैटू, एलआईसी, फन एंड फन, एसबीआई और 91.1 एफएम तड़का हैं।