Bareilly News: ठंड बढ़ते ही सीएआरआई ने बढ़ा दिए अंडों के भाव, अब बिक रहे 240 रुपये किलो
सर्दी के मौसम में अंडे और चिकन की मांग बढ़ गई है। इसके चलते कीमत भी बढ़ गई है। सीएआरआई ने मुर्गी के अंडे प्रति किलो 20 रुपये तो बटेर का प्रति पीस एक रुपये महंगा कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दी में अंडों की मांग बढ़ते ही केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) बरेली ने एक बार फिर मुर्गी और बटेर के अंडे की कीमत बढ़ा दी है। मुर्गी के अंडे प्रति किलो 20 रुपये, बटेर के एक रुपये प्रति पीस महंगे हो गए हैं। बुधवार को अंडे बढ़ी कीमत पर बिके।
संस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिसंबर की शुरुआत में केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान की प्राइस फिक्सेशन कमेटी की संस्तुति पर अंडों की कीमत डेढ़ से दो गुना तक बढ़ाई गई थी। गर्मी में मांग में कई गुना गिरावट होती है। लिहाजा, कीमत गिराकर उसकी बिक्री बढ़ाई जाती है।
अंडे के आचार की बिक्री शुरू
सर्दी में मांग बढ़ने पर कमेटी की संस्तुति पर कीमत बढ़ाई जाती है। सीएआरआई से अब अंडे के साथ मीट और उससे तैयार आचार की भी बिक्री शुरू हो गई है। बटेर का मीट एक हजार रुपये प्रति किलो और दस अंडे से तैयार आचार 60 रुपये की दर पर बिक रहा है।
अंडे और मीट की नई दरें संस्थान के बिक्री काउंटर पर चस्पा हैं। संस्थान निदेशक डॉ. अशोक कुमार तिवारी के मुताबिक अंडे और मांस पौष्टिक तत्व से भरपूर होते हैं। शरीर को गर्म रखने के साथ ही ये हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत रखते हैं।
मुर्गी-बटेर के अंडे के भाव
कुक्कुट पहले अब
मुर्गी के अंडे (अच्छी श्रेणी) 220 240
मुर्गी के चटके अंडे 110 120
बटेर के अंडे 05 06
नोट : मुर्गी के अंडे प्रति किलो। बटेर के प्रति पीस। कीमत रुपये में।