{"_id":"6347a5362e796821bd0783a3","slug":"car-trampled-two-people-in-bareilly-s-baheri-two-died-and-three-injured-in-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: बेकाबू कार ने घर के बाहर बैठे दो युवकों को कुचला, मौत, तीन लोग बुरी तरह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: बेकाबू कार ने घर के बाहर बैठे दो युवकों को कुचला, मौत, तीन लोग बुरी तरह जख्मी
Thu, 13 Oct 2022 12:32 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:32 PM IST
सार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने कार चालक को दौड़ा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बहेड़ी में गुरुवार को अपने घर के बाहर बैठे दो व्यक्तियों को बरेली से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने कार चालक को दौड़ा कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हादसा बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव गुड़वारा का है। यहां कमल सिंह (28) पुत्र परमेश्वरी और प्रेम (30) पुत्र जागन लाल घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी बीच एक बेकाबू कार ने दोनों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार में बैठे दोनों युवक मोबाइल से रील बना रहे थे, इसी दौरान कार का नियंत्रण बिगड़ा रोड किनारे बैठे दो युवकों पर चढ़ गई। जिसमें दोनों युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। कार उत्तराखंड की बताई जा रही है।
विज्ञापन