फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car riders beat home guard, tore uniform

Bareilly News: कार सवारों ने होमगार्ड को पीटा, वर्दी फाड़ी

Tue, 11 Apr 2023 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 11 Apr 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Car riders beat home guard, tore uniform
नवाबगंज। सड़क पर सवारी उतार रहे टेंपो से एक कार टकरा गई। विरोध किया तो कार सवारों ने टेंपो चालक की पिटाई लगा दी। उसे बचाने पहुंचे होमगार्ड को भी पीटा और उसकी वर्दी फाड़ दी। दुकानदारों ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो कार सवारों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी गई है।
विज्ञापन

होमगार्ड प्रेमशंकर गंगवार सोमवार शाम 7 बजे कस्बे के बाईपास पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी शराब भट्ठी के पास बरखन गांव के इम्तयाज अपने टेंपो से सवारी उतार रहे थे। इसी बीच कार में सवार चार लोगों ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। विरोध किया तो कार सवार टेंपो चालक को पीटने लगे। यह देख होमगार्ड ने उसे बचाने का प्रयास किया तो कार सवार उनसे भी भिड़ गए।
विज्ञापन

पान की दुकान लगाने वाले आरिफ ने बचाने आया तो उनकी दुकान में तोड़फोड़ करते हुए पीट दिया। नवदिया रसूला गांव की गुलशन अपने पति आरिफ को लोहे की राॅड और लात-घूसों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों और उनकी कार को कब्जे में लिया है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है। होमगार्ड और घायलों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed