फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car of youth going to Nanakmatta collides with a tree, two killed

Bareilly News: नानकमत्ता जा रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत

Wed, 20 Nov 2024 04:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Car of youth going to Nanakmatta collides with a tree, two killed
मृतक गौरव का फाइल फोटो।
बहेड़ी/देवरनियां। नानकमत्ता गुरुद्वारे जाने के लिए निकले शहर निवासी पांच दोस्तों की कार देवरनिया थाना क्षेत्र में पेड़ से टकरा गई। रफ्तार इतनी तेज था कि कार के परखचे उड़ गए और दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनको भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सुभाषनगर निवासी साइकिल व्यापारी सुनील बजाज (33) और नेकपुर निवासी गौरव दत्त (28) के साथ उनके दोस्त हरप्रीत सिंह, अज्जू व प्रेम साहनी मंगलवार दोपहर 12 बजे शहर से उत्तराखंड के धार्मिक स्थल नानकमत्ता जाने के लिए कार से निकले थे। दोपहर एक बजे देवरनियां थाना क्षेत्र में शारदा नहर के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। बताते हैं कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी।
विज्ञापन

हादसे में सुनील बजाज व गौरव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, हरप्रीत सिंह, अज्जू व प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गए। देवरनियां पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए पास के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के साथ ही जानकारी जुटाकर परिजनों को सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद

मृतक गौरव का फाइल फोटो।

मृतक गौरव का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed