फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car collides with cement mixer vehicle in Bareilly three died

Road Accident: बरेली में हाईवे पर मिक्सर मशीन से टकराई कार, रुद्रपुर की फैक्टरी के मैनेजर समेत तीन की मौत

Thu, 06 Feb 2025 06:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 06 Feb 2025 06:18 PM IST
सार

बरेली के शीशगढ़ में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तराखंड के रुद्रपुर जा रहे लोगों की कार सड़क पर खड़े मिक्सर मशीन से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Car collides with cement mixer vehicle in Bareilly three died
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी में शामिल होकर बुधवार रात दो बजे फतेहगंज पश्चिमी से उत्तराखंड के रुद्रपुर लौट रहे धागा फैक्टरी के प्रबंधक की कार शीशगढ़ क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी लिंटर डालने वाली मिक्सर मशीन में घुस गई, जिससे प्रबंधक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

रुद्रपुर के औद्योगिक क्षेत्र में गणेशा इको स्पेयर पार्ट्स नाम से धागा बनाने वाली फैक्टरी है। इसमें कानपुर के गोविंद नगर गुजेनिया निवासी 62 वर्षीय सतीश शर्मा प्रबंधक के तौर पर तैनात थे। बिहार के जिला सीवान के हरपुर बदरिया निवासी 28 वर्षीय जयचंद मैकेनिकल इंजीनियर थे तो रुद्रपुर कोतवाली के फाजलपुर महरौला निवासी 35 वर्षीय अनिल गुप्ता सीनियर फिटर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात बजे वापस जा रहे थे कार सवार 
कंपनी कर्मचारी अरविंद के मुताबिक ये सभी लोग रुद्रपुर से कार लेकर बुधवार शाम फतेहगंज पश्चिमी आए थे। यहां फैक्टरी में तैनात साथी हरबंस के भाई की शादी में शामिल होने के बाद रात दो बजे करीब रुद्रपुर वापस लौट रहे थे। फतेहगंज पश्चिमी से धनेटा रोड पर होकर इन्हें शीशगढ़ के रास्ते रुद्रपुर जाना था। 

विज्ञापन

शीशगढ़ से चार किमी पहले बूंची गांव में इनकी कार अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खड़ी मिक्सर मशीन में जा घुसी। इससे कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए जिनमें से ड्राइवर फरार हो गया। शीशगढ़ थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद मृतकों के नाम पते की जानकारी हो सकी, तब इनके परिजनों व कंपनी प्रबंधन को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed