फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car collided with tractor, TGT candidate and others injured

Bareilly News: ट्रैक्टर में घुसी कार, टीजीटी अभ्यर्थी समेत अन्य घायल

Wed, 03 Jun 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 03 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Car collided with tractor, TGT candidate and others injured
मीरगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर 2:00 बजे कार को ओवरटेक करने के दौरान पीछे आ रही कार ट्रैक्टर में घुस गई। इससे ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। कार सवार टीजीटी के अभ्यर्थी भी चोटिल हुए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बरेली के संजयनगर निवासी पारस (28) बुधवार को टीजीटी की परीक्षा देकर चार साथियों के साथ बरेली लौट रहे थे। इनमें इज्जतनगर की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी शिवम (29), गांधीपुरम निवासी जीतू (40) और मुरादाबाद के मझोला के बुद्ध विहार निवासी कृष्ण अग्रवाल शामिल हैं। गुरुनानक ढाबे के पास किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान आगे जा रहे ट्रैक्टर में कार घुस गई। फिर खाई में गिर गई। दुर्घटना में रामपुर के मोहल्ला आनंदविहार निवासी ट्रैक्टर चालक विभोर त्यागी घायल हो गए। कार सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अनुविस पुलिस चौकी पर खड़ा किया है। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed