{"_id":"68a4eb7c7c05533bd00fc33b","slug":"car-collided-with-bike-woman-died-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2415-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
मीरगंज। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर जुन्हाई और फिरोजपुर के बीच मंगलवार रात कार ने एक बाइक सवार दंपती को सामने से टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर घायल हो गया। इस बीच कार चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के अधकटा ब्रह्मनान निवासी 45 वर्षीय लीलाधर अपनी पत्नी शीला देवी के साथ बाइक से धनेटा की ओर से आ रहे थे। तभी शीशगढ़ दिशा से आ रही कार ने लापरवाही पूर्वक जुन्हाई और फिरोजपुर के बीच पहुंचते ही सामने से बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर बैठी महिला 42 वर्षीय शीला देवी बाइक से नीचे गिर गई, जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर मौत हो गई।
शाही पुलिस के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधीर कुमार अपने अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे और बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। कार चालक की तलाश की जा रही है। संवाद