{"_id":"67a6765a402cf1baa406593b","slug":"car-collided-with-a-parked-truck-one-dead-four-injured-including-the-groom-nawabganj-news-c-181-1-sbly1012-102353-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खड़े ट्रक से भिड़ी कार, एक की मौत, दूल्हा सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खड़े ट्रक से भिड़ी कार, एक की मौत, दूल्हा सहित चार घायल
Sat, 08 Feb 2025 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
रिठौरा। शादी समारोह संपन्न होने के बाद रिश्तेदारों के लिए मिठाई लेने जाते समय दूल्हे की कार सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूल्हा समेत चार लोग घायल हुए हैं। दूल्हा सहित दो की हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती करके उनका उपचार किया जा रहा है।
मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी रामसहाय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ काम के सिलसिले में पंजाब के होशियारपुर में रहते हैं। उनका बेटा सतीश दिल्ली में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। सतीश की शादी के लिए इन दिनों पूरा परिवार ठाकुरद्वारा स्थित घर आया हुआ है। बृहस्पतिवार को सतीश की बरात मीरगंज के गांव संग्रामपुर निवासी स्वाति के साथ हुई।
विवाह की रस्में पूरी करने के बाद देर शाम दुल्हन की विदा कराकर सभी घर आ गए। देर रात कुछ रिश्तेदारों को घर लौटना था। उन्हें विदाई के समय दी जाने वाली मिठाई खरीदने के लिए सतीश अपने फुफेरे भाई सचिन (20), अणुपुरा जागीर निवासी बहन के देवर विजनेश (25), होशियारपुर निवासी दोस्त रोहित (20) व एक अन्य के साथ कार से शहर जा रहे थे। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में उनकी कार एक ढाबे के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में विजनेश की मौके पर ही मौत हो गई। एक को मामूली चोटें आई हैं। दूल्हा सतीश सहित अन्य दो की हालत गंभीर है। सतीश व रोहित आईसीयू में भर्ती हैं।