{"_id":"6a0b8393d67e514fca0ee640","slug":"car-catches-fire-on-izzatnagar-flyover-bareilly-news-c-4-bly1053-886894-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इज्जतनगर फ्लाईओवर पर कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इज्जतनगर फ्लाईओवर पर कार में लगी आग
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर के आईवीआरआई फ्लाईओवर पर सोमवार दोपहर एक फोर्ड इको स्पोर्ट कार में अचानक आग लग गई। घटना में कार चालक बाल-बाल बचा। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया।
कार मालिक इंद्रेश यादव सनसिटी विस्तार, इज्जतनगर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने घर से एजेंसी जाने के लिए निकले थे। फ्लाईओवर के पास उन्हें कार में तापमान ज्यादा लगा। इसके बाद उन्होंने घर लौटने का फैसला किया। लौटते समय अचानक उनकी कार में बोनट की तरफ से आग लग गई। इंद्रेश ने तुरंत कार से उतरकर अपनी जान बचाई।
इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही यूपी 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि इंद्रेश की सूझबूझ काम आई और वह समय रहते कार से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा बच गया। इस घटना के दौरान थोड़ी देर को वाहन जहां के तहां रुक गए। किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। एफएसओ ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।