फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cantt Board issued NOC for Nath Corridor project in Bareilly

Bareilly News: नाथ कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए कैंट बोर्ड ने जारी की एनओसी, बैठक में कई अहम फैसले भी हुए

Wed, 27 Aug 2025 04:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Aug 2025 04:16 PM IST
सार

बरेली के कैंट क्षेत्र में स्थित धोपेश्वरनाथ मंदिर को नाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने के लिए एनओसी की अड़चन दूर हो गई है। मंगलवार को हुई कैंट बोर्ड की बैठक के बाद एनओजी जारी कर दी गई। 

विज्ञापन
Cantt Board issued NOC for Nath Corridor project in Bareilly
कैंट कार्यालय के नेहरू सभागार में हुई बोर्ड बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नाथ कॉरिडोर प्रोजेक्ट में कैंट बोर्ड ने अनापत्ति प्रमााणपत्र (एनओसी) की अड़चन दूर कर दी है। मंगलवार को बोर्ड बैठक में मंथन के बाद क्षेत्रीय पर्यटन केंद्र को एनओसी जारी कर दी गई। वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती जरूरत को देखते हुए कई अहम निर्णय लिए गए। 

विज्ञापन


कैंट कार्यालय के नेहरू सभागार में अध्यक्ष ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह (वाईएसएम) की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक शुरू हुई। विशिष्ट अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, नामित सभासद डॉ. वैभव जायसवाल शामिल रहे। नवागत सीईओ डॉ. तनु जैन को शपथ ग्रहण कराने के बाद बोर्ड की बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन


बैठक में एजेंडे के 29 बिंदुओं में से ज्यादातर विभागीय और कर्मचारियों की मांगों के संबंध में रहे। जनहित के 10 बिंदुओं पर क्रमवार मंथन किया गया। सदर बाजार में युगवीणा चौक, धोपेश्वरनाथ चौक का निर्माण एवं सुंदरीकरण कराने पर मुहर लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

छुट्टा गायों के लिए बनेगा आश्रय स्थल 
धोपेश्वरनाथ मंदिर को नाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने के लिए क्षेत्रीय पर्यटन केंद्र को एनओसी प्रदान करने पर मुहर लगी। साथ ही, संबंधित एनओसी पत्र भी जारी किया गया। इसके अलावा छुट्टा गायों के आश्रय के लिए ‘मेरी भावना गोशाला’ के निर्माण पर भी सहमति बनी।

संसद भवन का शैक्षिक भ्रमण करेंगे विद्यार्थी
अपने देश को जानो मुहिम के तहत सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कैंट स्थित आरएन टैगोर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों को सितंबर में संसद भवन का शैक्षिक भ्रमण कराने का प्रस्ताव रखा। इसपर सहमति बनी। महिला सशक्तिकरण के लिए ‘’फ्रॉम कैंटोनमेंट बोर्ड टू क्लाउड- बरेली वूमेन लीडिंग डिजिटल भारत’’ विषय पर नियमित सौ लोगों को वित्तीय जानकारियां दी जाएंगी। कैंट गर्ल्स बालिका प्राइमरी स्कूल में स्किल डेवलपमेंट सेंटर में सिलाई-कढ़ाई, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, हैंडीक्राफ्ट आदि कोर्स विकसित किए जाएंगे।

आधुनिक उपकरणों से लैस होगी हॉस्पिटल लैब
बोर्ड बैठक में अधिकारियों ने जनरल हॉस्पिटल की लैब को आधुनिक उपकरणों से लैस किए जाने पर सहमति जताई। हेल्थ रोबोट (स्वचालित उपकरण) से सैंपल की जांच कराने का निर्णय लिया गया। महज सौ रुपये में आरबीसी, सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल, यूरिन, संचारी   रोग आदि की जांच किए जाने पर मुहर लगी। इसके अलावा सदर       बाजार स्थित श्मशान भूमि वाली सड़क के चौड़ीकरण, टिनशेड निर्माण पर भी मुहर लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed