फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Canter collides with DCM, three people injured

Bareilly News: कैंटर ने डीसीएम को मारी टक्कर, तीन लोग घायल

Wed, 18 Mar 2026 06:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 18 Mar 2026 06:22 AM IST
विज्ञापन
Canter collides with DCM, three people injured
नवाबगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गांव गरगईया के पास संकरी पुलिया पर मंगलवार सुबह 6:00 बजे कैंटर ने डीसीएम को टक्कर मार दी। इससे डीसीएम चालक, हेल्पर और कैंटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर गए दमकल कर्मियों ने जेसीबी से डीसीएम की खिड़की तोड़कर चालक को निकाला। घायलों को सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

बिहार के मधुबनी निवासी सुनील कुमार अपने हेल्पर विनोद कुमार के साथ डीसीएम में दिल्ली से सामान भरकर पीलीभीत जा रहे थे। विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गांव गरगईया गांव के पास सामने आ रहे कैंटर ने डीसीएम को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद चालक सुनील कुमार के पैर स्टेयरिंग में फंस गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर गई दमकल कर्मियों की टीम ने हाईवे निर्माण के काम में ली जा रही जेसीबी से डीसीएम की खिड़की तोड़ी। फिर उसमें फंसे चालक को निकाला। हेल्पर भी घायल हुआ है। कैंटर सवार उमेश कुमार भी घायल हो गए। घायलों की सीएचसी में भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 3 घटना की जानकारी देता हेल्पर विनोद कुमार , व क्षतिग्रस्त वाहन
00000 00000 0000 0000 0000

ब्लैक स्पॉट के पास संकरी पुलिया पर हो रहे हादसे
नवाबगंज। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरेली-सितारगंज हाईवे का निर्माण कराया जा रहा है। हाईवे गरगईया गांव के पास मिलता है। इस जोड़ पर गांव के पास बनी संकरी पुलिया पर चेतावनी संकेत तो लगाए गए हैं, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया है। रात में तेज रफ्तार वाहनों के आमने-सामने आने से स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। एक माह में एक बाइक सवार और एक कार चालक पुलिया के नीचे गिरकर घायल हो चुके हैं। पुलिया के पास की जगह को ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया गया है। जिम्मेदार विभाग अबतक बेखबर बना हुआ है। यातायात पुलिस रात में गश्त करती है। इसके अलावा दुर्घटनाएं रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूली बच्चे और पैदल राहगीर भी जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करने को मजबूर हैं। लोगों ने पुलिया चौड़ी कराने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। पुलिसा संकरी होने से हादसे हो जाते है। सांकेतिक चिह्न और रेडियम टेप लगाए गए हैं, लेकिन हादसे कम नहीं हुए हैं। एनएचआई से संपर्क करके समाधान कराया जाएगा। - उदित पंवार, एसडीएम, नवाबगंज


फोटो 4 बरेली पीलीभीत हाईवे पर गरगइया गांव के पास संकरी पुलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed