{"_id":"5d0bb4f18ebc3e0cad1551a5","slug":"candidtes-can-deposit-their-fees-tomorrow-for-bed-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड काउंसलिंग: पहले चरण के छूटे अभ्यर्थी को एक और मौका, 21 और 22 जून को कर सकेंगे फीस जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड काउंसलिंग: पहले चरण के छूटे अभ्यर्थी को एक और मौका, 21 और 22 जून को कर सकेंगे फीस जमा
Thu, 20 Jun 2019 10:08 PM IST
राजेश सैनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:08 PM IST
सार
- दूसरे चरण में 1.10 लाख अभ्यर्थियों ने लॉक किए कॉलेज, आज अंतिम दिन
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएड में पहले चरण की काउंसलिंग में फीस जमा करने से चूके अभ्यर्थियों के लिए एक मौका दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी 21 और 22 जून को अपनी बकाया फीस जमा कर सकेंगे। वहीं, दूसरे चरण की काउंसलिंग में कॉलेज लॉक करने का शुक्रवार को अंतिम मौका है।
विज्ञापन
बता दें कि पहले चरण में काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों को 12, 13 और 14 जून को कॉलेजों की बकाया फीस जमा करनी थी। मगर तकनीकी या किसी अन्य गड़बड़ी के चलते हजारों अभ्यर्थी फीस नहीं जमा कर सके।
विज्ञापन
इनमें से कुछ बीएड की हेल्पलाइन पर फोन कर रहे थे तो कुछ विश्वविद्यालय में चक्कर काट रहे थे। इसको देखते हुए इन्हें फीस जमा करने का एक और मौका दे दिया है। बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. बीआर कुकरेती ने बताया कि ऐसे सभी अभ्यर्थी 21 और 22 जून को अपने
विज्ञापन
लॉगिन पर जाकर फीस जमा कर सकेंगे। इसके अलावा शून्य फीस वाले जिन अभ्यर्थियों ने कॉलेज आवंटन पत्र नहीं डाउनलोड किया है, वे अपने पत्र भी डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, बीएड की दूसरे चरण की काउंसलिंग में बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक 1.10 लाख अभ्यर्थियों ने कॉलेज लॉक करने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। शुक्रवार को कॉलेज लॉक करने का अंतिम दिन है। इससे चूके अभ्यर्थियों को फिर पूल काउंसलिंग में मौका मिलेगा।