फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   candidates will take the NEET at 17 centers in Bareilly

NEET 2024: बरेली में 17 केंद्रों पर 12 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, जानिए जरूरी बातें

Fri, 03 May 2024 07:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 May 2024 07:05 PM IST
सार

बरेली में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) 17 केंद्रों पर कराई जाएगी। वहीं बदायूं जिले में पांच सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन
candidates will take the NEET at 17 centers in Bareilly
NEET 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से रविवार को राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) 17 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसमें करीब 12 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। एनटीए के जिला समन्वयक वीके मिश्रा के अनुसार परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:20 बजे तक चलेगी। प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू होगा। 

विज्ञापन


जिले में बीबीएल स्कूल अलखनाथ, आर्मी पब्लिक स्कूल, सेक्रेड हार्ट्स सीनियर सेकंडरी स्कूल, माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, बिशप कानरॉड सीनियर सेकंडरी स्कूल कैंट, जीआरएम सीनियर सेकंडरी स्कूल, बीबीएल पीलीभीत रोड, विद्या वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय नंबर दो, पद्मावती अकादमी, पुलिस मॉडर्न स्कूल, चौपुला, रोहिला इंटरनेशनल स्कूल, अल्मा मातेर डे बोर्डिंग स्कूल, चाइल्ड केयर बिशप कानरॉड स्कूल, जेबीएस, केंद्रीय विद्यालय नंबर एक और दिल्ली पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है। 

विज्ञापन

बदायूं जिले में बनाए गए पांच केंद्र
नीट के लिए बदायूं जिले में पांच सेंटर बनाए गए हैं। इन पर 3114 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कॉलेजों की तरफ से तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक जांच के बाद में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

एपीएस उझानी, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल, ब्लूमिंगडेल स्कूल, मदर एथीना स्कूल और डीपीएस में पांच मई को दोपहर दो से शाम 5:20 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से एंट्री दी जाएगी। अपराह्न 1:30 बजे गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक अपनी-अपनी तैयारी में लग गए हैं।

सिटी कोआर्डिनेटर रविंद्र भट्ट ने बताया कि सभी परीक्षार्थी समय से संबंधित सेंटरों पर पहुंच जाए। प्रवेश पर जो नियम लिखे हैं, उनका पालन करें। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र के साथ में आधार कार्ड और एक पोस्टकार्ड के बराबर फोटो लेकर आएं।

परीक्षार्थी इन चीजों को लेकर न आएं
परीक्षा केंद्र में कोई भी लिखित पाठ्य सामग्री, ज्योमेट्री या पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, लॉग टेबल, ई- पेन, स्कैनर, मोबाइल फोन, ब्ल्यूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, वालेट, गोगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, एटीएम, क्रेडिट, डेबिट कार्ड, प्लास्टिक आईडी कार्ड, कोई भी रिमोट वाली चाबी, कोई भी घड़ी, स्मार्ट वॉच, कैमरा, वाइटनर, धातु की कोई भी वस्तु या खाद्य पदार्थ अपने साथ परीक्षार्थी नहीं लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed