फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Candidates got confused in solving the changed format of answering the questions

Bareilly News: प्रश्नों के उत्तर का बदला प्रारूप सुलझाने में उलझे अभ्यर्थी

Mon, 29 May 2023 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Candidates got confused in solving the changed format of answering the questions
बरेली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 41 केंद्रों पर आयोजित हुई। प्रश्नों के उत्तर देने का प्रारूप बदलने से अभ्यर्थी उलझे रहे। सुलझाने में कई पूरा प्रश्नपत्र हल नहीं कर सके। सी-सैट के प्रश्न भी कठिन रहे। इससे मेरिट गिरने की संभावना है।
विज्ञापन

यूपीएससी परीक्षा के लिए जिले में 18,034 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 8,781 और दूसरी में 8,725 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 52 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यूपीएससी कोचिंग संचालक एसपी शर्मा के मुताबिक अबकी बार आयोग ने पेपर में सवालों के जवाब देने का पैटर्न बदल दिया। अंकों के जरिये विकल्पीय सवाल के जवाब देने की वजह से अनुमान लगाना कठिन साबित हुआ।
विज्ञापन

पहले जोड़े बनाने पर सही, गलत पूछा जाता था, जो अबकी बार अंकों के जरिये पूछा गया था। प्रश्नपत्र में भूगोल के 17, पर्यावरण के 15, इतिहास के 12, पॉलिटिक्स के 13, इकोनॉमी के 13, विज्ञान के पांच सवाल थे। सम सामयिक घटनाक्रम के भी कई सवाल रहे। दूसरी पाली में सी-सैट का पेपर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सी सैट में पूछे गए सवाल काफी कठिन रहे। जिन अभ्यर्थियों ने अच्छे से तैयारी की होगी, वही इसमें अच्छे अंक हासिल कर सकेंगे। बताया कि उत्तर के प्रारूप में बदलाव, सी सैट का पेपर कठिन होने, रिक्तियों की संख्या करीब 12 सौ होने से अबकी बार मेटिर में गिरावट होना तय है। कहा कि पिछली बार परंपरागत तौर पर पूछे जाने वाले मॉडर्न और मध्यकालीन इतिहास के बजाय प्राचीन इतिहास के सवाल ज्यादा पूछे गए।
फोटो : अभ्यर्थियों से बातचीत
पहले भी पेपर दिया है, पर इस बार पेपर का पैटर्न बदला हुआ था। कुछ सवाल उलझने से जवाब देना कठिन था। - अभय सिंह, अभ्यर्थी

दो मेन्स दे चुका हूं। लेकिन इस बार जो सवाल पूछे गए उनके जवाब तो पता थे, पर सभी विकल्प एक जैसे ही थे। - आलोक सिंह, अभ्यर्थी

सवाल तो आसान थे, पर जवाब लिखने में कठिनाई हुई। जिन्होंने अच्छे से पढ़ाई की होगी वही जवाब दिए होंगे। - अतुल पाल, अभ्यर्थी
--
प्राचीन इतिहास के सवाल अबकी बार पूछे गए थे, जबकि आमतौर पर मॉडर्न इतिहास से ही सवाल पूछे जाते हैं। - अतुल कुमार, अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed