{"_id":"6a1c8b11e1ade4cb56066935","slug":"candidates-confused-with-general-knowledge-questions-bareilly-news-c-4-bly1053-895951-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी
Mon, 01 Jun 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालयों की संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन रविवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर हुआ। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षा के बरेली में संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने निभाई। सबसे बड़ा केंद्र भी विश्वविद्यालय परिसर को ही बनाया गया।
जिले में कुल 5,561 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। प्रथम पाली में आयोजित सामान्य ज्ञान व भाषा के प्रश्नपत्र-प्रथम की परीक्षा में 5012 (90.2 प्रतिशत) अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 549 यानी 9.8 प्रतिशत अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में प्रश्नपत्र-द्वितीय की परीक्षा में 5023 (90.4 प्रतिशत) अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 538 अभ्यर्थी यानी 9.6 प्रतिशत अनुपस्थित रहे।
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। हालांकि, उन्होंने कई प्रश्नों को उलझाऊ बताया। कहा कि इन्हें हल करने में समय लगा। हालांकि, कई विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य बताया।
विज्ञापन
निगेटिव मार्किंग के चलते दुविधा वाले सवाल छोड़े :
मैंने प्रवेश परीक्षा की तैयारी ऑनलाइन की थी। विज्ञान बैकग्राउंड से हूं। सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न काफी मुश्किल रहे। - भावना मिश्रा, नवाबगंज
मैंने ठीक से तैयारी नहीं की थी। हालांकि परीक्षा बहुत कठिन नहीं थी। निगेटिव मार्किंग होने के चलते दुविधा वाले कई प्रश्नों को छोड़ दिया। - ज्ञान प्रकाश, पीलीभीत
प्रश्न पत्र आसान रहा। कुछ प्रश्न ऐसे जरूर थे, जिन्हें हल करने में परेशानी आई। शिक्षा का अधिकार अधिनियम से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। - प्रिया सिंह, आंवला
ओवरऑल पेपर ठीक रहा। सामान्य ज्ञान के सवाल कठिन थे। अगर पहले से तैयारी की होती है, तो पेपर और भी बेहतर हो सकता था। - भुवनेश, सुरेश शर्मा नगर