फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cancel the allotment of industrial units closed for years and give plots to new entrepreneurs: Minister

वर्षों से बंद औद्योगिक इकाइयों का आवंटन रद्द कर नए उद्यमियों को दें भूखंड : मंत्री

Sun, 31 May 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 31 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Cancel the allotment of industrial units closed for years and give plots to new entrepreneurs: Minister
बरेली। एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शनिवार को सर्किट हाउस में मंडलीय उद्याेग विभाग की समीक्षा की। अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों का सर्वे कर वर्षों से बंद इकाइयों का आवंटन निरस्त करने के निर्देश दिए, ताकि नए उद्यमियों को भूखंड मिल सकें। उद्योग स्थापित हों और युवाओं को रोजगार मिले।
विज्ञापन

मंत्री ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी वित्त पोषण योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बैंकों के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में ऋण शिविर लगाएं। बैंक अफसरों से समन्वय करें और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठकें कर लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण कराएं। योजनाओं का संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ कराएं। वरिष्ठ अधिकारी लाभार्थियों से संपर्क कर फीडबैक लें ताकि समस्याएं दूर हो सकें।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार और ब्रोशर वितरित करें। यहां संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान, उपायुक्त उद्योग विकास यादव, शाहजहांपुर के उपायुक्त उद्योग संजय सिंह, बदायूं के उपायुक्त उद्योग सचिन जैन, पीलीभीत के उपायुक्त उद्योग आशीष गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के मानकों पर हो सैंपल परीक्षण, खरीदारी
मंत्री ने ओडीओपी प्रशिक्षण और टूलकिट योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में टूलकिट वितरण समारोह आयोजित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरण कराने के लिए कहा। टूलकिट खरीद, सैंपल परीक्षण, आपूर्ति प्रक्रिया को शासन के मानकों पर रखने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अफसरों को सौ फीसदी लक्ष्य हासिल करने के लिए कहा।
कॉकरोच जनता पार्टी, विपक्ष का नकारात्मक एजेंडा : भूपेंद्र

बरेली। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी शनिवार को सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी को विपक्ष का नकारात्मक एजेंडा बताया। कहा, यह जनता को गुमराह करने का प्रयास है पर लोग सजग हैं। ऐसी राजनीति वालों की देश में जगह नहीं है।

मंत्री ने कहा कि सरकार ने विकास यात्रा को तेजी से आगे बढ़ाया है, जिससे विपक्ष निराश है। प्रदेश सरकार युवाओं की प्रतिभा को नई ऊर्जा प्रदान करेगी ताकि वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। नीट पेपर लीक मामले पर मंत्री ने कहा कि सीबीआई इसकी जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो। यह मामला सबक बनेगा। नकलविहीन परीक्षा पर जोर है। विपक्ष के महंगाई, ऊर्जा संकट का मुद्दा उठाने पर बोले कि यह वैश्विक समस्या है। हालांकि, प्रधानमंत्री ने सभी देशों से बात करके देश में ऊर्जा की किल्लत न हो, यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं। मंत्री ने लोगों से वैकल्पिक ऊर्जा अपनाने और विषम परिस्थिति में धैर्य रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed