फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Canals disappeared due to illegal encroachment, water is not available for irrigation

Bareilly News: अवैध कब्जे से गायब हुईं नहरें, सिंचाई के लिए नहीं मिल रहा पानी

Tue, 19 Dec 2023 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 19 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Canals disappeared due to illegal encroachment, water is not available for irrigation
शेरगढ़। क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में सोमवार को किसानों ने भाकियू (टिकैत गुट) के बैनर तले नहर में बैठकर धरना-प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों से किसानों की बहस भी हुई। विभाग के अधिकारियों ने जल्द नहरों को कब्जामुक्त कराकर खेतों तक पानी पहुंचाने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह के समय किसानों ने बालपुर गांव से गुजर रही सूखी नहर में बैठकर प्रदर्शन शुरू किया। दोपहर तक विभाग का कोई अधिकारी किसानों की बात सुनने नहीं आया। आक्रोशित किसानों ने दोपहर बाद शाही-शेरगढ़ मार्ग पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार बहेड़ी अरविंद कुमार सिंह, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता पंकज कुमार सक्सेना और अनीस अहमद के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आया देख किसानों ने उन्हें आड़े हाथों लिया। प्रदर्शनकारियों ने उनसे सवालों की झड़ी लगा दी। किसानों ने कहा कि जगह-जगह नहर की जमीन पर कब्जा हो गए। नहर पाट दी गई है। इन नहरों में पानी भी नहीं आता। इसके बाद भी हर साल इनकी साफ-सफाई के नाम पर लाखों रुपये फूंके जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा होता देख नायब तहसीलदार ने बीच-बचाव कराया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने 20 दिन के अंदर नहरों का दुरुस्त कराने की बात कही। इस पर संगठन के मंडल अध्यक्ष अवध गंगवार ने कहा कि 20 दिन नहीं हम एक महीने का समय देते हैं। एक महीने में अगर नहरों का सिस्टम ठीक नहीं हुआ तो सिंचाई विभाग के कार्यालय पर तालाबंदी करेंगे। मौके पर किसानों ने आठ सूत्री ज्ञापन भी नायब तहसीलदार को सौंपा।

अवर अभियंता पंकज कुमार सक्सेना ने बताया कि कई जगह नहर को किच्छा नदी ने काट दिया है। कुछ जगह पर लोगों ने अतिक्रमण भी कर लिया है। जल्द अभियान चलाकर जमीन कब्जामुक्त कराई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में संजीव, दानिश अख्तर, रतनलाल, दिनेश मौर्य, आरिफ अंसारी, फहीम, अजय गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed