{"_id":"5f7b00e18978d03c362a3f06","slug":"campaign-will-be-run-against-vehicles-written-by-press-and-police-pressure-horn-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेशर हॉर्न लगाकर वीआईपी बनने की हनक पड़ेगी भारी, प्रेस और पुलिस लिखे वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेशर हॉर्न लगाकर वीआईपी बनने की हनक पड़ेगी भारी, प्रेस और पुलिस लिखे वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान
Mon, 05 Oct 2020 04:47 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 05 Oct 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बत्ती पर सरकार ने विभाग के नाम, प्रेस और पुलिस लिखे वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान रोक लगाई तो लोगों ने वीआईपी बनकर हनक दिखाने के लिए स्टाइलिश नंबर प्लेट, प्रेशर हार्न और नंबर प्लेट पर पुलिस-प्रेस लिखाकर रुतबा दिखाना शुरू कर दिया।
तमाम गलत धंधे करने वाले भी वाहनों पर यही शब्द लिखाए घूम रहे हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इनके खिलापु अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। लाल बत्ती और हूटर अब गुजरे जमाने की बात हो चुकी है।
आमतौर पर पुलिस अफसर भी अब हूटर का इस्तेमाल नहीं करते। मगर कुछ लोग अब भी रौब जमाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा स्टाइलिश नंबर प्लेट, सायरन जैसी आवाज वाले हॉर्न और वाहनों पर वीआईपी लिखवाकर भी घूम रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों बारादरी थाने में पकड़े गए मिलावटखोरों की गाड़ी पर पुलिस लिखा मिला। वहीं कुछ दिन पहले कटरा चांद खां में वन दरोगा का भतीजा पुलिस का लोगो लगी गाड़ी पुलिसकर्मियों पर चढ़ाए दे रहा था आमतौर पर पुलिस चेकिंग के दौरान लोगों पर खासी सख्ती दिखाती है लेकिन इन वाहनों पर कार्रवाई न होने से इनकी संख्या बढ़ती जा रही है।

अजीबोगरीब नंबर प्लेट, सायरन व अनावश्यक रूप से विभागों का नाम लिखी गाड़ियों की अभियान चलाकर चेकिंग की जाएगी। ऐसे वाहनों को सीज कर मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी