{"_id":"5fce892c8ebc3ecf9277d7ec","slug":"campaign-on-junction-road-break-encroachment-bareilly-news-bly429348366","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन रोड पर चला अभियान, तोड़े अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन रोड पर चला अभियान, तोड़े अतिक्रमण
विज्ञापन
जंक्शन रोड से अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल-ढाबा संचालकों ने सड़क तक कर लिया था कब्जा
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने सोमवार को नगर आयुक्त की अगुवाई में जंक्शन रोड समेत अन्य जगहों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। होटल, ढाबों के अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ दिया गया। सराय मार्केट से भी कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई।
जंक्शन रोड पर दोनों ओर होटल और ढाबा वालों ने कब्जा कर रखा है। यहां अतिक्रमण के चलते रोड पर जाम की समस्या रहती है। सड़क तक टिन शेड लगाकर कब्जा कर रखा है। सोमवार को निगम की टीम ने कार्रवाई करना शुरू की तो कब्जेदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। दुुकानदार टिन शेड खोलने की अनुमति मांग रहे थे मगर टीम ने जेसीबी से टायल्स व टिन शेड तोड़ डाले। नाले के ऊपर अतिक्रमण वाले सामान को जब्त किया गया। इसके बाद टीम जंक्शन गेट के पास सराय मार्केट पर पहुंची। यहां दुकानदारों ने विरोध भी किया मगर जेसीबी मशीन ने सभी पक्के और कब्जे तोड़ डाले। इस मौके पर नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, अतिक्रमण प्रभारी ललतेश कुमार सक्सेना, एक्सईएन संजय सिंह चौहान, प्रवर्तन दल प्रभारी रिटायर्ड कर्नल सुधीर भोला मौजूद रहे।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली कॉलेज पर निगम का नोटिस चस्पा
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय और बरेली कॉलेज पर नगर निगम का कई साल से बकाया चल रहा है। नगर निगम की ओर से दोनों संस्थान को नोटिस जारी किया गया है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि यूनिवर्सिटी पर सात और बरेली कॉलेज पर करीब 14 करोड़ का कर बकाया चल रहा है। पिछले साल भी नगर निगम की टीम ने बरेली कॉलेज को बकाया का बिल भेजा था। बताया कि नोटिस के बाद भी बकाया जमा नहीं किया गया तो खाता सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन