{"_id":"670482cb470f4306060da217","slug":"campaign-launched-in-mandal-92-criminals-arrested-bareilly-news-c-4-lko1018-497140-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आईजी के आदेश पर पुलिस ने मंडल में चलाया अभियान, 92 अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आईजी के आदेश पर पुलिस ने मंडल में चलाया अभियान, 92 अपराधी गिरफ्तार
Tue, 08 Oct 2024 05:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:51 PM IST
सार
बरेली मंडल के चारों जिलों में पुलिस ने दो दिन विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 92 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली रेंज के आईजी डॉ. राकेश सिंह के आदेश पर मंडल के सभी जिलों में अपराधियों की धड़पकड़ के लिए दो दिवसीय अभियान चलाया गया। इस दौरान चारों जिलों में 92 अपराधी पकड़े गए। बरेली जिले में सात साल से अधिक सजा वाले 29 में से 8 अपराधी पकड़े गए।
विज्ञापन
एक अपराधी की कुर्की की कार्रवाई की गई। अभी 20 अपराधी नहीं पकड़े गए हैं। सात साल से कम सजा वाले 1080 में से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 409 अपराधियों को नोटिस तामील करा दिया गया है, जबकि 668 अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सात साल की बच्ची से दरिंदगी: आरोपी तारिक की दुकान सील, संपत्ति की होगी जांच, शस्त्र लाइसेंस भी होंगे निरस्त
विज्ञापन
बदायूं में 26 अपराधियों में दो हाजिर हो गए। दो नाम गलत मिले और 22 की गिरफ्तारी शेष है। सात साल से कम सजा वाले 850 में से छह अपराधी पकड़े गए हैं। तो वहीं पीलीभीत पुलिस ने 40 में से एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया। 868 अपराधी सात साल से कम सजा वाले हैं। इनमें दो अपराधी पकड़े गए हैं।
शाहजहांपुर पुलिस ने 29 में से 18 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सात साल से कम सजा वाले 149 में से 54 अपराधी पकड़े गए। आईजी ने बताया कि इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।