फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Call center running in the name of marriage bureau in Bareilly caught, 13 including 12 girls arrested

बरेली में मैरिज ब्यूरो के नाम पर चल रहा कॉल सेंटर पकड़ा, 12 लड़कियों समेत 13 गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2020 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2020 02:21 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ का नटवरलाल तीन साल से पॉश इलाके डीडीपुरम में चला रहा था ठगी का धंधा
 

विज्ञापन
Call center running in the name of marriage bureau in Bareilly caught, 13 including 12 girls arrested
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में बारादरी इलाके में दो महीने के अंदर तीसरा फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया है। छत्तीसगढ़ का नटवरलाल तीन साल से प्रिंटिंग प्रेस मालिक के घर में ढाई साल से मैरिज ब्यूरो के नाम पर कॉल सेंटर चला रहा था। बदायूं के युवक से शादी के नाम पर ठगी हुई तो उसकी शिकायत पर एसएसपी ने साइबर सेल से जांच कराई तब ठगी के इस नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ। मौके से 12 लड़कियों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फिलहाल लड़कियों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन

बदायूं के कस्बा दातागंज के मोहल्ला ब्रह्मपुर निवासी नेत्रपाल की पत्नी की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। करीब 45 वर्षीय नेत्रपाल को मैरिज ब्यूरो की वेबसाइट से ऑफर मिला कि उनकी शादी कराई जा सकती है। इसके लिए उन्होंने साढ़े सात हजार रुपये वेबसाइट के खाते में ऑनलाइन जमा करा दिए। इसके बाद से लगातार नेत्रपाल वेबसाइट के कथित कॉल सेंटर के संपर्क में रहे। उन्हें लड़की वालों से मिलवाने का झांसा दिया जाता रहा। परेशान नेत्रपाल को हाल ही में धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

विज्ञापन


नेत्रपाल ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत की तो उन्होंने साइबर सेल प्रभारी उमेश त्यागी को ठगों का पता लगाने का निर्देश दिया। त्यागी ने सटीक जानकारी लेकर उन्हें अपडेट दिया तो एसएसपी ने बारादरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा को साइबर सेल की टीम के साथ छापा मारने का निर्देश दिया। पुलिस टीम ने डीडीपुरम में प्रिंटिंग प्रेस मालिक के घर की छत पर चल रहे मैरिज ब्यूरो के कॉल सेंटर में छापा मारा तो वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने यहां से मंजीत बंजारा पुत्र रिंकूलाल बंजारा को गिरफ्तार किया। वह छत्तीसगढ़ के जिला जांजगीर के थाना नाबागढ़ के कटौद गांव का निवासी है। यहां कंप्यूटर पर काम कर रहीं 12 लड़कियों को भी पुलिस थाने ले आई। मौके से 48 मोबाइल, सात चार्जर, चार कंप्यूटर और अन्य दस्तावेज मिले। लड़कियों को पहले महिला थाने लाया गया और वहां से उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया। मंजीत से देर रात तक टीमें पूछताछ कर रही थीं।

शादी के नाम पर ठगी की शिकायत के बाद साइबर सेल और बारादरी पुलिस ने कथित मैरिज ब्यूरो के कॉल सेंटर पर संयुक्त कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी छत्तीसगढ़ का है। उससे ठगी के धंधे के साथ ही दूसरे साथियों की जानकारी ली जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed