फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   By issuing RC of the current session, the old sugarcane dues were settled

Bareilly News: चालू सत्र की आरसी जारी कर गन्ना का पुराना बकाया किया गोल

Tue, 17 Jun 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
By issuing RC of the current session, the old sugarcane dues were settled
नवाबगंज। ओसवाल चीनी मिल पर गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है, जिसका भुगतान न किए जाने पर प्रदेश सरकार ने ओसवाल चीनी मिल की आरसी जारी तो कर दी, लेकिन उसमें पुराने गन्ना बकाए को शामिल नहीं किया गया। इसको लेकर सपाइयों ने किसानों के साथ धोखा बताते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। तहसील की ओसवाल चीनी मिल पर क्षेत्र के गन्ना किसानों का करोड़ों बकाया है। किसानों के बार-बार मांग किए जाने के बाद भी जब गन्ना का बकाया भुगतान नहीं किया गया तो प्रदेश के गन्ना आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय ने 26 मई को ओसवाल चीनी मिल को 42 करोड़ रुपये की आरसी जारी कर दी।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त द्वारा जो आरसी जारी की गई है। वो बीती वित्तीय वर्ष 2024-2025 की है, जबकि गन्ना किसानों का वर्ष 2023-2024 का 16.76 करोड़ से अधिक को लेकर बकाया है। इसे आरसी में शामिल नहीं किया गया है। इस मामले को लेकर सपा नेताओं ने सोमवार को पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष अनिल गंगवार के नेतृत्व में एक पत्र तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह को सौंपा। इस मौके पर अरविंद गंगवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुरषोत्तम गंगवार, द्वारिका प्रसाद, छेदालाल, दिवाकर, नरेंद्र गंगवार, रमन सिंह, देवेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed