फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   businessman from another community took a minor student to a hotel room police arrested him in Bareilly

UP: नाबालिग छात्रा को होटल के कमरे में ले गया दूसरे समुदाय का व्यापारी, ऐसे खुला राज; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2025 11:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Oct 2025 11:14 AM IST
सार

दूसरे समुदाय का व्यापारी नाबालिग छात्रा को होटल के कमरे में ले गया। उसका राज खुला तो होटल प्रबंधन ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान आरोपी भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
businessman from another community took a minor student to a hotel room police arrested him in Bareilly
आरोपी फैयाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के होटल राजमहल में शनिवार को शाहजहांपुर की नाबालिग छात्रा को फर्जी आधार कार्ड से कमरा दिलाने वाले दूसरे समुदाय के कॉस्मेटिक व्यापारी फैयाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छात्रा के पिता ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फैयाज पर बेटी को झूठे प्रेमजाल में फंसाने व होटल में दुष्कर्म की नीयत से ले जाने का आरोप है। उसकी कार भी सीज की गई है।

विज्ञापन


बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि शनिवार को शाहजहांपुर के निगोही निवासी फैयाज वहीं की निवासी एक बीएससी छात्रा के साथ बारादरी क्षेत्र स्थित होटल राजमहल पहुंचा था। उसने नाबालिग छात्रा का आधार कार्ड एडिट कर उसे बालिग दिखाया था, उसी के जरिये होटल में कमरा लिया था। होटल प्रबंधन को रात में शक हुआ तो फैयाज और लड़की के अलग समुदाय का होने का पता चला। होटल प्रबंधन ने फैयाज को पकड़कर पीटा तो वह भाग गया। छात्रा को बारादरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। 
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट 
अब छात्रा के पिता ने बारादरी थाने में फैयाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र निवासी शख्स ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी नाबालिग है। घर के सामने कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाला दूसरे समुदाय के युवक फैयाज ने बेटी को झूठे प्रेमजाल में फंसा लिया। वह उनकी बेटी को बारादरी थाना क्षेत्र के होटल में ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: सिपाही ने सोशल मीडिया पर दिखाई 'नेतागीरी', लिखा- मिशन 2027; एसएसपी ने किया निलंबित

आरोप है कि होटल में बेटी के शारीरिक शोषण की मंशा थी। इसलिए आधार कार्ड भी फर्जी बनाकर होटल में कमरा लिया। फैयाज कई बार उनकी बेटी से रुपये ले चुका है। बेटी और पूरे परिवार को बदनाम करने की धमकी देता है। घटना के बाद से उनकी बेटी मानसिक तनाव में आ गई है।  

Trending Videos

फैयाज बोला- सामान दिलाने के बहाने लाया था 
बारादरी थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार को होटल में हंगामा व मारपीट हुई तो फैयाज भाग निकला था। उसकी कार होटल के बाहर ही खड़ी थी। मंगलवार को वह कार लेने आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, उसकी कार सीज कर दी गई। उसने आरोप स्वीकार कर लिया। फैयाज ने पुलिस को बताया कि उसकी कॉस्मेटिक की दुकान पर छात्रा अक्सर आती थी तो उसने मेलजोल बढ़ा लिया। फिर उसे बताया कि कॉस्मेटिक का ब्रांडेड व सस्ता सामान बरेली में मिलता है। इसी सामान को दिलाने के बहाने वह छात्रा को लेकर बरेली आया था। 

एडिट किया आधार कार्ड, चार साल बढ़ाई उम्र
फैयाज ने इंस्पेक्टर को बताया कि उसने जब छात्रा का आधार कार्ड देखा तो उसमें जन्मतिथि 2009 वर्ष की लिखी थी। ऐसे में नाबालिग के तौर पर होटल में कमरा मिलना संभव नहीं था। तब उसने छात्रा का आधार कार्ड लेकर उसे 2005 की जन्मतिथि के हिसाब से एडिट कराया। उन लोगों को एक होटल में कमरा मिल गया। वह खरीदारी करने चले गए। रात में लौटकर कमरे में गए तो होटल वालों को शक हो गया और उन्होंने हंगामा कर दिया। 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि छात्रा के पिता से मिली जानकारी और फैयाज से पूछताछ में पता लगा कि वह दुकान पर बैठकर मेकअप के सामान की खरीदारी के लिए  आने वाली युवतियों व छात्राओं को इसी तरह बातों के जाल में फंसाता था। फैयाज शादीशुदा है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम शाहजहांपुर भी जाएगी। कोई और पीड़िता सामने आई तो फैयाज के खिलाफ कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed