{"_id":"692378e09e05ed90940948ef","slug":"business-worth-lakhs-per-month-by-occupying-roadside-bareilly-news-c-4-vns1074-772226-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क किनारे कब्जा करके महीने में लाखों का व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क किनारे कब्जा करके महीने में लाखों का व्यापार
विज्ञापन
बरेली। सर्दी आते ही शहर में कई जगहों पर सड़कों के किनारे अवैध फड़ लगाकर कंबल व जैकेट का कारोबार शुरू हो जाता है। यहां महीने में लाखों रुपये का कारोबार होता है। अवैध कब्जे के चलते सड़कें संकरी होने से लोगों को जाम से भी जूझना पड़ता है। पिछले दिनों व्यापार बंधु की मासिक बैठक में भी ये मुद्दा व्यापारियों की ओर से उठाया गया था।
जजेज कॉलोनी के लिए जाने वाली सड़क पर डीआईजी कार्यालय, सीएमओ आवास सहित अन्य कई महत्वपूर्ण कार्यालय हैं। यहां से ही एक रास्ता सर्किट हाउस की ओर जाता है। इस वजह से दिनभर यहां से अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बाद भी कंबल बेचने वालों ने रोड के किनारे फड़ सजा रखे हैं।
इस वजह से यहां जाम लगता है। नगर निगम और पुलिस दोनों ही इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। वहीं बरेली क्लब वाली रोड के किनारे का फुटपाथ कब्जा करके यहां कंबल की दुकानें सजाई गई हैं।
विज्ञापन
सर्दियों में लाखों रुपये का कारोबार यहां से होता है, लेकिन जीएसटी आदि का पंजीकरण न होने से सरकार को राजस्व ही नहीं मिलता। इसी तरह पटेल चौक से चौकी चौराहे जाने वाली रोड पर तमाम विक्रेता रोड किनारे जैकेट आदि बेचते हैं। संवाद