फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Business stalls due to rain; goods not unloaded for transport.

Bareilly News: बारिश में थमा कारोबार, ट्रांसपोर्ट पर नहीं उतरा माल

Mon, 28 Sep 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 28 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Business stalls due to rain; goods not unloaded for transport.
बरेली। लगातार बारिश ने व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रभावित किया है। शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा है। ट्रांसपोर्ट पर और गोदामों में माल की लोडिंग व अनलोडिंग नहीं हो पा रही है। ट्रांसपोर्ट कार्यालयों और गोदामों में पानी भरने से व्यापारियों को नुकसान की आशंका सता रही है।
विज्ञापन

आलमगिरीगंज के ट्रांसपोर्टर दीपक द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को उनके ट्रांसपोर्ट गोदाम में पानी भरने से किराना और कपड़े की कई गांठें भीगकर खराब हो गईं। मौसम साफ होने और माल पूरी तरह खुलने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। रविवार को भी पानी निकालने के लिए मोटर का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

बरेली में बड़ी मंडी होने के कारण यहां से कई वस्तुओं का थोक कारोबार होता है और माल पीलीभीत, बदायूं, लखीमपुर, शाहजहांपुर, हल्द्वानी समेत कई जिलों में जाता है। लीची बाग के ट्रांसपोर्टर आशु आहूजा ने बताया कि गोदामों में पानी भरने, जगह-जगह जलभराव व दलदल होने के कारण गाड़ियां समय पर नहीं उतर पा रही हैं। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। गोदामों में फंसे माल को मौसम साफ होने के बाद बाहर निकालकर सुखाने का प्रयास किया जाएगा। रविवार को कुतुबखाना, बड़ा बाजार, राजेंद्र नगर और डीडीपुरम के खुदरा बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या न के बराबर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की सिमटी आय, 80 लाख का नुकसान
बरेली। लगातार बारिश से रोडवेज की दैनिक आय प्रभावित हुई है। रुहेलखंड व बरेली डिपो की आय 33 से घटकर 15 लाख पर सिमट गई है। खराब मौसम के चलते यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इससे बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। बरेली रीजन के चारों डिपो को दो दिनों में 70-80 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
रुहेलखंड डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार वाजपेई ने बताया कि लगातार बारिश से यात्रियों की संख्या घटी है। इससे बरेली रीजन के चारों डिपो की आय में काफी कमी आई है। सामान्य दिनों में रुहेलखंड और बरेली डिपो से प्रतिदिन 33 लाख रुपये से ज्यादा आया होती है। बारिश के चलते दोनों डिपो की आय गिरकर 15 लाख रुपये पर आ गई है। इधर, रविवार को भी सेटेलाइट बस अड्डे पर जलभराव की समस्या बनी रही। बरेली और रुहेलखंड डिपो की 180 से ज्यादा बसें वर्कशॉप में खड़ी रहीं।
---
10 रेलखंडों में अलर्ट, पेट्रोलिंग बढ़ाई
बरेली। लगातार बारिश और जलभराव के कारण उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के 10 रेलखंडों में अलर्ट घोषित किया गया है। सभी स्थानों पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर अली ने बताया कि चुनौतियों से निपटने के लिए टीमें लगातार 60 घंटे से काम कर रही हैं। प्रमुख रेलखंडों पर रेल पथ, पुलों, ओएचई, सिग्नल व दूरसंचार व्यवस्था को सुचारु रखना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग, परिचालन, विद्युत, सिग्नल और दूरसंचार, कैरेज व वैगन, वाणिज्य, रेलवे सुरक्षा बल, चिकित्सा सहित सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई के लिए टीमों को तैयार रखा गया है। डीआरएम इज्जतनगर मंडल वीणा सिन्हा और डीआरएम मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव ने आमजन से रेल पटरियों, पुलों के आसपास व अन्य संवेदनशील रेलवे क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है।

इन रेलखंडों के लिए अलर्ट जारी
हरिद्वार-ऋषिकेश-देहरादून, बरेली-कटरा-शाहजहांपुर-रोजा, रावतपुर–कासगंज–मथुरा, बरेली–भोजीपुरा–लालकुआं–काठगोदाम, कटघर–रामनगर–काशीपुर–लालकुआं, बरेली-बदायूं-कासगंज, पीलीभीत-टनकपुर, पूरनपुर-भोजीपुरा, पीलीभीत-मैलानी-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed