फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Business doubles in winter, urban residents consume eggs worth Rs 42 lakh daily

Bareilly News: सर्दी में दोगुना हुआ कारोबार, रोज 42 लाख के अंडे खा रहे शहरी

Fri, 21 Nov 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Business doubles in winter, urban residents consume eggs worth Rs 42 lakh daily
शेर-ए-पंजाब और तिरंगा एग फार्म के अंडों की मांग ज्यादा, फुटकर में नौ रुपये तक हो रही बिक्री
विज्ञापन

बरेली। सर्दी शुरू होते ही अंडों की खपत बढ़ गई है। कारोबारियों के मुताबिक, 10 दिन पहले तक जिले में रोज 12 हजार क्रेट अंडों की खपत होती थी। कीमत भी 180 रुपये प्रति क्रेट थी। यानी, शहरवासी रोज करीब 21 लाख के अंडे खा रहे थे। अब खपत बढ़कर 20 हजार क्रेट और कीमत 210 रुपये जा पहुंची है। यानी, शहरवासी रोज 42 लाख के अंडे खा रहे हैं। फुटकर में एक अंडा नौ रुपये तक बिक रहा है। ग्राहक देसी व पंजाब के अंडे पसंद कर रहे हैं। आने वाले दिनों में अंडे की खपत और कीमत और बढ़ सकती है।

दुकानदार बताते हैं कि बाजार में शेर-ए-पंजाब, तिरंगा एग फार्म ब्रांड सहित अंडे की तमाम वैरायटी मौजूद हैं। सर्दी शुरू होते ही घरों से लेकर होटलों तक में अंडे का प्रयोग बढ़ गया है। गर्म होने के साथ अंडे में प्रोटीन की मात्र अधिक पाई जाती है। कम समय में ही अंडे की कोई भी डिश बन जाती है। इसलिए लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं। संवाद
विज्ञापन


काशीपुर से आता है सर्वाधिक अंडा

अंडा कारोबारी अनिल ने बताया कि बरेली में सबसे ज्यादा अंडा काशीपुर से आता है। इसके अलावा पंजाब से भी अंडा आता है। सर्दी में अंडे की मांग गर्मी की तुलना में करीब दोगुनी हो जाती है। शेर-ए-पंजाब ब्रांड की क्रेट 300 रुपये व गोल्डन एग की क्रेट 230 रुपये की बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को घट जाता है कारोबार
संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे, शहरवासी इस फार्मूले को नहीं मानते। यहां मंगलवार को अंडों की खपत करीब 25 फीसदी तक घट जाती है। कारोबारी अनिल ने बताया कि मंगलवार के दिन सिर्फ 15 हजार क्रेट यानी करीब 31 लाख रुपये के अंडों की बिक्री हो रही है।
और बढ़ेगी मांग, कीमत में भी आएगा उछाल
सर्दी में अंडे के दाम में वृद्धि हुई है। कोहरा व ठंड बढ़ते ही मांग और बढ़ेगी। कीमतों में भी उछाल आएगा। - पप्पू, थोक दुकानदार

बाजार में अंडे की पूरी वैरायटी सजी हुई है। पंजाब का अंडा महंगा बिक रह है। देसी अंडे की मांग सबसे ज्यादा है। - पिंटू, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed