{"_id":"5db74be38ebc3e013549bad9","slug":"business-bareilly-news-bly381869437","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा मार्केट के पीछे फड़ लगाएंगे जूता-चप्पल वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा मार्केट के पीछे फड़ लगाएंगे जूता-चप्पल वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला अस्पताल रोड पर जूता-चप्पल की फड़ लगाने वालों को दिवाली के दिन तोहफा मिला। पांच महीने से इधर-उधर चक्कर काट रहे इन फड़ व्यापारियों को इंदिरा मार्केट के पीछे टंकी के पास खाली जगह दुकानें लगाने के लिए दी गई है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने इसका उद्घाटन किया।
करीब पांच महीने पहले जिला अस्पताल रोड से अतिक्रमण हटाने के दौरान जूता-चप्पल वालों को हटा दिया गया था। तब से यह व्यापारी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के यहां चक्कर काट रहे थे। पिछले दिनों इन्हें कुतुबखाना सब्जीमंडी में जगह देने की बात हुई, लेकिन मीट व्यापारियों ने विरोध कर दिया। इसके बाद नगर निगम से बात करके अब इन व्यापारियों को इंदिरा मार्केट के पीछे टंकी के पास खाली जगह दुकानें लगाने के लिए आवंटित की गई है। रविवार को दिवाली के दिन केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने उद्घाटन कर व्यापारियों को यह सौगात दी। इस दौरान अनिल कुमार एडवोकेट, व्यापारी दर्शन लाल भाटिया और फड़-ठेला एसोसिएशन के संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।