फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   business

अवैध तरीके से एक दिन पहले ही लगा लिया पटाखा बाजार

Sat, 26 Oct 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
business
बरेली। आला हजरत उर्स का कुल और धनतेरस एक ही दिन पड़ने से प्रशासन ने इस बार दो दिन 26 और 27 अक्तूबर को ही अस्थायी पटाखा बाजार लगाने की अनुमति देने का फैसला लिया था लेकिन तमाम पटाखा दुकानदारों ने अवैध तरीके से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को ही दुकानें लगा लीं। नैनीताल रोड पर एमबी इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर एक दिन पहले ही आतिशबाजी की बिक्री शुरू हो गई। इसके अलावा श्यामगंज, नैनीताल रोड सहित कई जगहों पर भी फुटकर दुकानदारों ने बगैर लाइसेंस के ही दुकानें लगा लीं।
विज्ञापन

दिवाली पर प्रशासन हर साल 12 जगहों पर पटाखा की अस्थायी दुकानें लगाने की तीन दिन के लिए अनुमति देता है, लेकिन इस बार 25 अक्तूबर को उर्स का कुल और धनतेरस एक दिन पड़ने से प्रशासन ने केवल दो दिन 26 और 27 अक्तूबर को ही दुकानें लगाने की परमीशन दी थी। शुक्रवार सुबह जैसे ही प्रशासन की तरफ से जैसे सिटी मजिस्ट्रेट ने शनिवार से पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी तो नियमों को दरकिनार करते हुए एमबी इंटर कॉलेज में दुकानदारों ने एक दिन पहले ही दुकानें लगा लीं। शाम को कई दुकानों पर बिक्री भी होती देखी गई, जबकि देर शाम तक पुलिस-प्रशासन की टीम ने कार्रवाई तो दूर चेकिंग तक नहीं की। इसके अलावा श्यामगंज, अस्पताल रोड, नैनीताल रोड, सीबीगंज सहित कई जगहों पर भी कई दुकानदारों ने बगैर लाइसेंस के ही आतिशबाजी की दुकानें लगा ली हैं।
विज्ञापन


पटाखा बाजार की निगरानी के लिए तैनात किए गए मजिस्ट्रेट
प्रशासन ने एमबी इंटर कालेज में 40, जीआईसी ग्राउंड में 25, डीएवी उच्चतर माध्यमिक स्कूल के मैदान पर 50, रामलीला मैदान मॉडल टाउन में 20, यूनिवर्सिटी के सामने तुलसीनगर के मैदान में 40, तिलक इंटर कालेज में आठ, चौधरी तालाब रामलीला मैदान पर 30, बीआई बाजार तिकोनिया कैंट में 15, सदर बाजार में चर्च के पास पांच, रामलीला मैदान हार्टमन कालेज में 25 और सीबीगंज थाना के सामने लोहिया बिहार स्थित पार्क में 25 दुकानें लगाने की परमीशन दी गई है। इनके लिए निगरानी का जिम्मा सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड और फोर्थ को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्स और धनतेरस की व्यवस्था में प्रशासन और पुलिस की व्यस्तता को देखते हुए हो सकता है तो कुछ दुकानदारों ने पटाखा की दुकानें शुक्रवार को लगा ली हों। हालांकि इसकी चेकिंग कराई जा रही है। -मदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed