फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Burnt transformers in civil lines, jammed

सिविल लाइंस में धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, लगा जाम

Thu, 01 Apr 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Burnt transformers in civil lines, jammed
सर्किट हाउस से चौकी चौराहा रोड पर ट्रांसफार्मर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बाइक बचाने के प्रयास में एक बैंक कर्मचारी के हाथ भी झुलसे
विज्ञापन

बरेली। सिविल लाइंस में सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। इस दौरान अपनी बाइक बचाने के प्रयास में एक बैंककर्मी के हाथ भी झुलस गए। साथ ही मौके पर जाम भी लग गया।
शाम करीब पांच बजे चौकी चौराहा से सर्किट हाउस रोड पर सिविल लाइंस में सड़क किनारे रखे एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। ट्रांसफार्मर में लगी आग से इतनी तेज लपटें निकल रही थीं कि उसके पास खड़ी बाइकों को भी नुकसान पहुंचा। बाइक बचाने के प्रयास में एक बैंक कर्मचारी के हाथ भी झुलस गए। ट्रांसफार्मर में आग की सूचना पर उपकेंद्र से क्षेत्र में बिजली सप्लाई रोक दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। एक्सईएन राजेश शर्मा ने बताया आग से क्षेत्र में करीब तीन घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। टीम भेजकर ट्रांसफार्मर बदलवा दिया गया है।
विज्ञापन

कोहाड़ापीर उपकेंद्र से आज बंद रहेगी सप्लाई
बरेली। कोहाड़ापीर उपकेंद्र से पोषित फीडर क्षेत्र में पेड़ की टहनियों की छंटाई बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगी। एक्सईएन अनुज गुप्ता ने बताया कि इस दौरान उपकेन्द्र से पोषित सभी इलाकों में सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed