{"_id":"64eddc6cf6da303ccb026291","slug":"burnt-body-of-young-man-found-near-the-transformer-in-bareilly-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रांसफार्मर के पास जली अवस्था में पड़ा मिला युवक का शव, करंट लगने से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रांसफार्मर के पास जली अवस्था में पड़ा मिला युवक का शव, करंट लगने से मौत की आशंका
Tue, 29 Aug 2023 05:24 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Aug 2023 05:24 PM IST
सार
भोजीपुरा निवासी युवक शहर में एक मकान में किराये पर रहता था। सोमवार रात उसका शव एजाजनगर गौंटिया में ट्रांसफॉर्मर के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एजाज नगर गौंटिया के पास एक युवक का शव सोमवार आधी रात के बाद ट्रांसफार्मर के पास पड़ा मिला। युवक बुरी तरह करंट से झुलसा गया था। युवक का शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर थोड़ी ही देर में काफी भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह युवक की पहचान 28 वर्षीय धर्मेंद्र के रूप में हुई। वह भोजीपुरा का निवासी था। बारादरी इलाके में किराये पर रहकर दाल व मसालों की फेरी लगाता था।
विज्ञापन
उसकी शादी डेढ़ साल पहले भमोरा के चांदपुर गांव निवासी नीतू से हुई थी। घटना को लेकर असमंजस बना हुआ है कि यह हादसा है या फिर धर्मेंद्र ने खुद ही हाथों से तार पकड़कर खुदकुशी की है।
विज्ञापन