फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   burning car on shyamganj overbridge

धूं-धूं करके जली कार, जाम से लोग हुए बेहाल

Tue, 03 Aug 2021 06:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
burning car on shyamganj overbridge
श्यामगंज पुल पर चलती गाडी में लगी आग - अमर उजाला
बरेली। शहामतगंज फ्लाईओवर पर सोमवार को एक कार में अचानक आग लग गई। उसमें बैठे दो लोगों ने किसी तरह से बाहर निकलकर जान बचाई। आग लगने के बाद दोनों ओर का ट्रैफिक रुक गया जिससे लंबा जाम लग गया। लोगों ने संकरी गलियों से निकलना शुरू किया तो वहां भी जाम लग गया। सावन का सोमवार होने की वजह से वाहनों की संख्या अधिक थी।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर के मोहन गंगवार बिजली विभाग में ठेकेदार हैं। सोमवार वह अपने पिता अशोक कुमार के साथ सर्किट हाउस के सामने हाईडिल आफिस जा रहे थे। शहामतगंज फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर कार अचानक बंद हो गई। उन्होंने स्टार्ट करने की कोशिश की मगर कार स्टार्ट नहीं हुई। इस बीच अशोक कुमार ने देखा कि बोनट से धुआं निकल रहा है। मोहन ने बोनट खोला ही था कि लपटें निकलने लगी। इससे पहले अशोक कुमार भी कार के बाहर आ गए। दो मिनट में कार धू-धूकर जलने लगी। गनीमत थी कार का दरवाजा लॉक नहीं हुआ। इससे पहले मोहन कुमार ने आफिस और कार के कागज बाहर निकाल लिए। बीचोबीच खड़ी कार में आग लगने के बाद दोनों ओर का ट्रैफिक रुक गया। जिससे मॉडल टाउन चौकी और विकास भवन तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सोमवार और आफिस टाइम होने की वजह से भीड़ भी ज्यादा थी। जाम में फंसे होने के कारण लोगों ने कांकर टोला और शहामतगंज चौराहा से निकलना शुरू कर दिया, जिससे वहां भी जाम लग गया। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस भी असहाय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed