फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bunty Babli caught cutting freebies in hotel

Bareilly News: होटल में मुफ्तखोरी काटने वाले बंटी बबली पकड़े

Sun, 23 Jul 2023 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Bunty Babli caught cutting freebies in hotel
बरेली। सेटेलाइट बस स्टैंड के पास एक होटल में ऐसे जोड़े को पकड़ा गया जो शहर के कई होटल मालिकों को चूना लगा चुका था। होटल में ठहरते थे, खाना खाते थे और भुगतान किए बिना ही चकमा देकर निकल जाते थे। शनिवार रात 12 बजे हंगामा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नशे के शक में इनका मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

शहर के होटल मालिकों ने अपनी एसोसिएशन का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। शनिवार को उस पर एक युवक और युवती के फोटो और वीडियो डालकर जानकारी दी गई कि ये लोग कई दिन तक होटलों में रुककर बिना भुगतान किए ही खिसक जाते हैं। पीलीभीत रोड के एक होटल मालिक ने यह देखा तो चौंक गए। उन्होंने रात साढ़े 11 बजे बारादरी इंस्पेक्टर को सूचना दी कि यह जोड़ा शाम को ही उनके यहां आया है। कई होटल मालिक और पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कमरे में दोनों नशे की हालत में हैं। इनके पास नशे की दवाएं और इंजेक्शन भी मिले।
विज्ञापन


महिला पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो दोनों ने हंगामा काट दिया। बताया कि आज का एडवांस किराया दे चुके हैं। बाद में सीओ और इंस्पेक्टर ने इनसे बात की। इनका सामान पैक कराकर रखवाया और मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। लड़की कैंट थाना क्षेत्र की है जो खुद को पीएसी के अधिकारी की बेटी बता रही थी। पंजाब निवासी युवक ने बताया कि लड़की उसकी मंगेतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed