फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bungalow number 26 created panic after hearing the news of martyrdom

शहादत की खबर सुन बंगला नंबर 26 में मचा हड़कंप

Sat, 02 May 2020 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bungalow number 26 created panic after hearing the news of martyrdom
गोकर्ण सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शहीद गोकर्ण सिंह की पत्नी बच्चों समेत पिथौरागढ़ रवाना

विज्ञापन
बरेली। उड़ी में पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए सैनिक गोकर्ण सिंह की शहादत से कैंट का बंगला नंबर 26 दहल उठा। उनकी पत्नी दो बच्चों के साथ यहां रहती थीं। सूचना पर वह बदहवास हो गईं। शनिवार दोपहर पत्नी व बच्चे पिथौरागढ़ रवाना हो गए।
जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में शुक्रवार शाम पिथौरागढ़ निवासी सैनिक गोकर्ण सिंह व शंकर सिंह शहीद हो गए थे। कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिक गोकर्ण सिंह मुनस्यारी के नापड़ गांव के निवासी थे। उनकी पत्नी तीन साल से बरेली कैंट के बंगला नंबर 26 में किराये पर रह रही थीं। स्थानीय समाजसेवी केएल गेरा ने बताया कि मकान मालिक सरदार पीतम सिंह के इस आवास में पर्वतीय समाज के कई और लोग किराये पर रहते हैं। गोकर्ण सिंह ने बच्चों को पढ़ाने के लिहाज से यहां रखा था। बेटा कक्षा दस में और बेटी कक्षा छह में पढ़ाई कर रही थी। रात करीब बारह बजे उनकी पत्नी को पति की शहादत की सूचना मिली। इसके बाद घर में चीखपुकार मच गई। सेना द्वारा वाहन की व्यवस्था कराई गई। शनिवार दोपहर 12 बजे परिवार पिथौरागढ़ रवाना हो गया। शहीद का शव वहीं लाकर अंतिम संस्कार करने की बात बताई गई।
विज्ञापन

जून में होना था रिटायर, रोज करते थे पत्नी को कॉल

गेरा ने बताया कि गोकर्ण सिंह को दो महीने बाद 30 जून को रिटायर होना था। इसके बाद उनकी बरेली में ही घर बनाकर बसने की योजना थी। पत्नी से रोज रात साढ़े दस बजे से 11 के बीच बात करते थे। कहते थे कि बहुत नाजुक जगह ड्यूटी कर रहा हूं। अगर रात 11 बजे तक कॉल न आए तो समझ लेना कि खतरा है। शुक्रवार रात उनकी कॉल नहीं आई तो पत्नी घबरा गईं। रात 12 बजे सीधे शहादत की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed