{"_id":"67b05e307f301ae25c0935d0","slug":"bullies-surrounded-the-young-man-on-the-way-and-shot-him-in-bareilly-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दबंगों ने रास्ते में घेरकर युवक को मारी गोली, रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दबंगों ने रास्ते में घेरकर युवक को मारी गोली, रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम
Sat, 15 Feb 2025 02:58 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:58 PM IST
सार
फरीदपुर क्षेत्र में बाइक सवार युवक पर दबंगों ने हमला कर दिया। तमंचे से उस पर फायर किया। गोली उसके पैर में जाकर लगी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में प्रेम संबंधों व रंजिश के चलते दबंगों ने गांव के ही युवक को रास्ते में बाइक से रोककर उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके बायें पैर में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर खजुरिया निवासी रजत गंगवार (22) पुत्र हीरालाल गंगवार ने बताया कि वह फरीदपुर से शुक्रवार रात बाइक से अपने गांव जा रहा था। ढकनी गांव के पास से बाइक व स्कूटी सवार हाजीपुर खजुरिया गांव निवासी अनिल गंगवार उसका भाई सुनील व उसका पिता महिपाल गंगवार व एक अज्ञात ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
तमंचे से मारी गोली
आरोप है कि ढकनी पुल के आगे पहुंचते ही अनिल ने उसकी चलती बाइक पर पैर मारा। इस पर रजत ने बाइक रोकी और विरोध किया। इसी दौरान अनिल ने उसे गोली मारने के लिए तमंचा निकाल लिया। रजत ने तमंचा छीनने की कोशिश की। आरोप है कि तमंचा छीनने के दौरान अनिल ने उस पर फायर कर दिया। गोली रजत के पैर में लगी। सीएचसी से रजत को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
फरीदपुर सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि डॉक्टर ने अभी गोली लगने की बात नहीं कहीं। एक्स-रे होने के बाद ही डॉक्टर गोली लगने की बात को स्पष्ट करेंगे। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया जाएगा। पूछताछ के लिए बुलाने पर पिता पुत्र थाने पहुंचे। उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित व आरोपी पक्ष के बीच प्रेम संबंधों के कारण रंजिश चल रही थी।