फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bullies created ruckus and pelted stones at houses in Bareilly

Bareilly News: दबंगों ने घरों पर बोला धावा, पथराव... हवाई फायरिंग; लोगों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 12 May 2025 02:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 May 2025 02:43 PM IST
सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र के कुंवरपुर इलाके में दबंगों ने कुछ घरों पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने पथराव घरों पर पथराव किया। हवाई फायरिंग भी की, जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
bullies created ruckus and pelted stones at houses in Bareilly
घटना के बाद थाने के गेट पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र के कुंवरपुर इलाके में आधी रात को दबंगों ने कुछ घरों पर धावा बोल दिया। उन्होंने पथराव व हवाई फायरिंग की। लोग जान बचाने के लिए गलियों में भागते दिखे। घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोगों ने थाना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अधिकारियों तक शिकायत पहुंची तो किला पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


कुंवरपुर निवासी महेश यादव ने बताया कि शनिवार आधी रात को मोहल्ले के प्रवीन सक्सेना ने अपने कुछ साथियों और करीब 30 लोगों की भीड़ के साथ उनके घर पर हमला कर दिया। महेश के साथ ही भानु सक्सेना व अनुसूचित जाति के राजकुमार कन्नौजिया के घर पर भी इन लोगों ने लाठी-डंडे व पत्थरों से हमला किया। एक स्कूल वैन  समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। हवाई फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे वहां से भाग गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: 'पत्नी ने धोखा दिया...', यह लिखकर युवक ने दी जान, कमरे में लटका मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश ने किला थाने में प्रवीन सक्सेना, छोटू, अंशू उर्फ टूटा, फंटूश, राजकुमार वाल्मीकि, चन्ना व निक्की के साथ ही 30 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सीओ टू मामले की विवेचना कर रहे हैं। कई वीडियो मिले हैं, जिनसे आरोपियों की पहचान कर तलाश में दबिश दी जा रही है। कुछ संदिग्ध लोग पकड़े भी गए हैं।

मुखबिर ने धमकाया, मेरी जेब में है पुलिस
राजेंद्र कन्नौजिया के मुताबिक मनीष कन्नौजिया से प्रवीन का विवाद है। प्रवीन को शक था कि वह बिरादरी की वजह से मनीष की मदद कर रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है। इसलिए प्रवीन के साथियों ने उनके घर पर भी हमला किया। महेश यादव ने बताया कि दिखावे को प्रवीन बिजली मीटर की रीडिंग करता है, लेकिन वह पुलिस का मुखबिर भी है। उसने जाते वक्त धमकी दी थी कि पुलिस उसकी जेब में रहती है। घटना के वक्त महिलाओं और बच्चों ने डर की वजह से खुद को घरों में बंद कर लिया था। हमले में महेश यादव समेत कई लोग घायल हो गए हैं।

किला पुलिस के खिलाफ नारेबाजी आंदोलन की चेतावनी
घटना के बाद स्थानीय लोग किला थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो उन्होंने सड़क पर बैठकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे। रविवार को इन लोगों ने एसएसपी कार्यालय जाकर वहां मौजूद स्टाफ को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed