फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bullets fired in husband-wife dispute murder of woman father and uncle

बरेली : पति-पत्नी के विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, महिला के पिता और चाचा की मौत

Sat, 22 May 2021 04:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 22 May 2021 04:52 PM IST
सार

शनिवार दोपहर मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष हैदर अली के घर में बैठकर पंचायत कर रहे थे। आरोप प्रत्यारोप के बीच विवाद हुआ तो अचानक ही अजहर अली पक्ष के लोगों ने तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Bullets fired in husband-wife dispute murder of woman father and uncle
shoot - फोटो : amar ujala

विस्तार

पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के निपटारे को बैठी पंचायत में पति पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें पत्नी के पिता और चाचा की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन


नवाबगंज के गांव जरेली में रहने वाले हैदर अली ने अपनी बेटी शमा परवीन का निकाह करीब दो साल पहले गांव के ही अजहर अली के साथ किया था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अनबन रहती थी। कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। मगर इस बार करीब साल भर से शमा परवीन अपने मायके में रह रही थी। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष हैदर अली के घर में बैठकर पंचायत कर रहे थे। आरोप प्रत्यारोप के बीच विवाद हुआ तो अचानक ही अजहर अली पक्ष के लोगों ने तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से शमा परवीन के पिता अजहर अली और ताऊ बीडीसी सदस्य गुलशन अली की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल भी हुए हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed