{"_id":"6ab3e725b4de47b73a01d595","slug":"bulldozers-roll-again-on-illegal-colonies-bda-carries-out-demolition-drive-in-bareilly-2026-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: अवैध कॉलोनियों पर फिर चला बुलडोजर, बीडीए ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: अवैध कॉलोनियों पर फिर चला बुलडोजर, बीडीए ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
Wed, 23 Sep 2026 08:21 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:21 PM IST
सार
बीडीए की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को अवैध निर्माण और अनियोजित प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण ने थाना सुभाषनगर और थाना कैंट क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर हुई कार्रवाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को अवैध निर्माण और अनियोजित प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने थाना सुभाषनगर और थाना कैंट क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि पहली कार्रवाई थाना सुभाषनगर क्षेत्र के ग्राम करेली में की गई। यहां बबलू पटेल, वीरेश साहू व अन्य की ओर से लगभग तीन हजार वर्ग मीटर भूमि पर बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के अवैध रूप से कॉलोनी का विकास किया जा रहा था। इस दौरान मौके पर भूखंडों का चिन्हांकन करने के साथ-साथ सड़क और बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन
बिना मानचित्र के विकसित की जा रही थीं कॉलोनियां
इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुखारा में आईटीबीपी के सामने की गई। यहां पोशाकी लाल शर्मा उर्फ पंडित की ओर से करीब छह हजार वर्ग मीटर के बड़े क्षेत्रफल में बिना किसी मानचित्र स्वीकृति के अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। इस स्थल पर भी भूखंडों का विभाजन कर सड़कें, नालियां और बाउंड्रीवॉल बनाने का काम चल रहा था। बीडीए के दोनों ही मामलों में नगर योजना एवं विकास अधिनियम की धाराओं के तहत विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए यह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति के पनप रहे ऐसे अवैध निर्माणों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई के बाद बीडीए ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग या भवन निर्माण करने से पहले बीडीए से मानचित्र अवश्य स्वीकृत कराएं। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही।