फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozers demolished illegal construction of houses of Gausganj violence accused in Bareilly

Bareilly: बवाल में घायल तेजराम की मौत, इरशाद समेत 10 आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, तब हुई अंत्येष्टि

Mon, 22 Jul 2024 03:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jul 2024 03:49 PM IST
सार

बरेली के गांव गौसगंज में 19 जुलाई की रात बवाल हुआ था। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों को लाठी-डंडों से पीटा था। पथराव और तोड़फोड़ भी की थी। बवाल में घायल तेजराम ने रविवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद सोमवार को 10 आरोपियों के अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया। 

विज्ञापन
Bulldozers demolished illegal construction of houses of Gausganj violence accused in Bareilly
आरोपी बख्तावर का घर गिराया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज में पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर से कार्रवाई शुरू कर दी। सोमवार को सबसे पहले आरोपी इरशाद के घर पर बुलडोजर चला। इसके अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। इसके बाद आरोपी पीआरडी जवान बख्तावर का घर गिराया गया। आठ अन्य आरोपियों के घरों पर भी कार्रवाई हुई। इसके बाद धर्मस्थल पर आकर बुलडोजर रुका। इस पर भी लाल निशान लगाया गया है। 

विज्ञापन


19 जुलाई की रात एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के घरों पर पथराव कर दिया था। लाठी डंडे भी चले थे। इसमें पूर्व प्रधान हीरालाल के बेटे तेजराम समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तेजराम का बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। रात साढ़े तीन बजे तेजराम की मौत हो गई। सोमवार को सुबह शव पोस्टमार्टम हाउस पर भेजा गया। 

विज्ञापन

Bulldozers demolished illegal construction of houses of Gausganj violence accused in Bareilly
मृतक तेजराम के घर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने तेजराम की अंत्येष्टि रोकी
दोपहर बाद शव गांव लाकर अंतिम संस्कार को ले जाया जा रहा था कि ग्रामीणों ने शव शमशान से पहले रख दिया और दोषियों पर कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार करने की बात कही। गांव में मौजूद एसपी साउथ और मीरगंज एसडीएम ने बुलडोजर पहले ही मंगवा रखा था। इसके साथ ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

10 आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर
आरोपी इरशाद और बख्तावर के घरों पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। श्मशान पर अंत्येष्टि की क्रिया शुरू की गई, लेकिन जैसे ही खबर मिली कि बुलडोजर रोक दिया गया तो परिजनों ने भी अंतिम संस्कार रोक दिया। इसके बाद फिर कार्रवाई शुरू हुई। आठ आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला, तब शाम करीब साढ़े पांच बजे परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। आरोपी इरशाद और बख्तावर समेत आरिफ, गाबू हसन, कादिर अली, अनीस, हसीन, रियासत समेत 10 आरोपियों के घरों पर कार्रवाई हुई है। 

Bulldozers demolished illegal construction of houses of Gausganj violence accused in Bareilly
तेजराम की मौत के बाद बेसुध हुई पत्नी - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि इरशाद और बख्तावर दोनों ने भीड़ को उकसाकर पथराव कराया था। इसलिए इन पर कार्रवाई पहले की गई थी। उधर, मृतक के पिता हीरालाल ने बताया कि तेजराम शादीशुदा था और घटना के वक्त वह लोगों को झगड़ा न करने के लिए समझाने गया था। तेजराम की मौत के बाद गांव में तनाव के चलते पुलिस लगा दी गई है। 
विज्ञापन

Bulldozers demolished illegal construction of houses of Gausganj violence accused in Bareilly
गांव में फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
17 जुलाई को शुरू हुआ था विवाद 
गौसगंज गांव में 17 जुलाई को विवाद शुरू हुआ था। मुहर्रम पर गांव में ताजिया घुमाया जा रहा था। तब एक समुदाय के लोगों ने ताजिया दूसरे समुदाय की बस्ती में ऐसी जगह रख दिया, जहां पहले कभी नहीं रखा गया। लोगों ने नई परंपरा बताकर ऐतराज जताया तो दूसरे पक्ष के लोग रंजिश मान बैठे। 

Bulldozers demolished illegal construction of houses of Gausganj violence accused in Bareilly
गौसगंज में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

इसी रंजिश में 19 जुलाई की रात को भीड़ ने गांव के कुछ परिवारों पर हमला कर दिया। तोड़फोड़ और पथराव किया गया। हमले में घायल तेजराम ने उपचार के दौरान रविवार रात दम तोड़ दिया। इसकी खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी व अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

Bulldozers demolished illegal construction of houses of Gausganj violence accused in Bareilly
मकान के अवैध हिस्से को गिराया गया - फोटो : अमर उजाला
तोड़फोड़ बलवे के मामले में पुलिस ने 50 नामजद समेत 65 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा एसओ अमित कुमार ने 75 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों से 33 आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया था। शाही पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी आलमगीर को गोली लगी है। इन दोनों को भी जेल भेज दिया गया। 

Bulldozers demolished illegal construction of houses of Gausganj violence accused in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
सिपाही निलंबित, दरोगा समेत चार लाइनहाजिर 
दो समुदायों के विवाद की जांच में प्रारंभिक तौर पर ताजिया घुमाने के दौरान पुलिस की लापरवाही सामने आई है। एसएसपी ने मामले में जांच कराने के बाद सिपाही नफीस अहमद को निलंबित कर दिया। वहीं दरोगा राधाकृष्ण, हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह, सिपाही सुहेल अहमद और गुलफाम को लाइन हाजिर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed