{"_id":"65e019090df98017da0cca86","slug":"bulldozer-runs-on-three-illegal-colonies-near-jhumka-tiraha-of-bareilly-2024-02-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: झुमका तिराहे के पास अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, बीडीए ने ध्वस्त कराया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: झुमका तिराहे के पास अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, बीडीए ने ध्वस्त कराया निर्माण
Thu, 29 Feb 2024 11:12 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:12 AM IST
सार
बरेली में लगातार दूसरे दिन बीडीए का बुलडोजर चला। बीडीए की टीम ने बुधवार को बड़ा बाईपास के निकट तीन अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन
बुलडोजर से ढहाया अवैध निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में अवैध तरीके से बसाई जा रही कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने बुधवार को बड़ा बाईपास के निकट झुमका तिराहे के पास तीन अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन
बीडीए वीसी मनिकंदन ए ने बताया कि बाबू राम गंगवार चार हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल व दानिश सिद्दिकी और अरविंद गंगवार करीब पंद्रह बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनियों का निर्माण करा रहे थे। रामबाबू बड़ा बाइपास के पास चार हजार वर्गमीटर में सड़क, नाली व साइट कार्यालय का निर्माण करा रहे थे। इन सभी के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट
बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय कॉलोनाइजर से दस्तावेज जरूर ले लें। मानचित्र पास है या नहीं, मानचित्र पास नहीं है तो ऐसी जगह प्लॉट न खरीदें। अवैध निर्माणों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
यहां भी हो चुकी है कार्रवाई
27 फरवरी को बिथरी चैनपुर व लाल फाटक क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई।
16 फरवरी को बीडीए की टीम ने शाहजहांपुर रोड किनारे पांच अवैध कॉलोनियों पर चलाया था बुलडोजर।
15 फरवरी को बदायूं रोड और 14 फरवरी को पीलीभीत रोड किनारे अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया था।
तीन फरवरी को बदायूं रोड के किनारे अवैध रूप से बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी।
चार जनवरी को महानगर कॉलोनी के निकट अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी।