फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozer action on illegal charging station and wedding hall sealed in Bareilly

बरेली बवाल: सपा पार्षद के चार्जिंग स्टेशन पर चला बुलडोजर, तौकीर के करीबी का बरातघर सील; रिश्तेदार हिरासत में

Tue, 30 Sep 2025 03:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Sep 2025 03:37 PM IST
सार

बरेली बवाल के मामले में मंगलवार को बीडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। शहर के बानखाना में सपा पार्षद उमान रजा के अवैध चार्जिंग स्टेशन को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। उधर, नरियावल में मौलाना तौकीर के करीबी शराफत का बरातघर सील किया गया है।  

विज्ञापन
Bulldozer action on illegal charging station and wedding hall sealed in Bareilly
बुलडोजर से ध्वस्त किया अवैध चार्जिंग स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बवाल की साजिश रचने के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबियों और रिश्तेदारों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बानखाना मोहल्ले में बड़ी कार्रवाई की। यहां सपा पार्षद उमान रजा के दो अवैध चार्जिंग स्टेशन को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। बताया गया कि चार्जिंग स्टेशन नगर निगम की जमीन और नाले पर बनाए गए थे। पार्षद उमान का तीसरा चार्जिंग स्टेशन विद्युत चोरी से संचालित होता पाया गया। इस पर भी कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


तौकीर रजा का रिश्तेदार हिरासत में 
मौलाना तौकीर रजा के रिश्तेदार मोहसिन रजा खान और उसके भाई को हिरासत में लिया गया है। मोहसिन रजा मननानी मियां का दामाद है। मोहसिन के घर पर कार्रवाई करने के लिए बीडीए और नगर निगम की टीम पहुंची थी। इस दौरान मोहसिन रजा की अफसरों से तीखी नोकझोंक हो गई। मोहसिन ने आंवला भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया और कहा कि यह मामला सिर्फ राजनीतिक है। वह 2005 में आईएमसी छोड़ चुके हैं। तौकीर रजा से कोई वास्ता भी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bulldozer action on illegal charging station and wedding hall sealed in Bareilly
मोहसिन रजा को लेकर जाती टीम - फोटो : अमर उजाला

तौकीर से कोई वास्ता नहीं- मोहसिन 
मोहसिन ने कहा कि तौकीर रजा से उसका कोई वास्ता नहीं है। यह सब भाजपा आंवला जिलाध्यक्ष के कहने पर हो रहा है। उन्होंने पहले भी उन पर गोकशी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोहसिन के पिता ने कोर्ट का स्टे ऑर्डर दिखाया तो टीम ने कार्रवाई रोकी। वहीं मोहसिन रजा और उसके भाई को हिरासत में ले लिया गया है। मोहसिन रजा के घर के सामने ही नाले पर अवैध चार्जिंग स्टेशन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

Bulldozer action on illegal charging station and wedding hall sealed in Bareilly
नरियावल में शराफत का बरातघर सील - फोटो : अमर उजाला

तौकीर के करीबी शराफत का बरातघर सील 
बीडीए की टीम ने शाहजहांपुर रोड स्थित नरियावल में हमसफर बरातघर को सील कर दिया है। ये बरातघर शराफत का है, जो शहर के सूफीटोला का निवासी है और मौलाना तौकीर रजा का बेहद करीबी बताया जाता है। बीडीए की टीम मंगलवार को भारी पुलिस बल के साथ हमसफर बरातघर पहुंची और सीलिंग की कार्रवाई की। टीम ने नोटिस चस्पा किया है, जिसके मुताबिक अवैध तरीके से निर्माण करने पर यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed