फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bull created ruckus in Magh's Purnima fair, two women and many injured

Bareilly News: माघ के पूर्णिमा मेले में सांड़ ने मचाया उत्पात ,दो महिलाएं व कई घायल

Thu, 13 Feb 2025 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bull created ruckus in Magh's Purnima fair, two women and many injured
गुलड़िया/सिरौली। बुधवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर रामगंगा नदी के किनारे कैलास गिरि मढ़ी के घाट पर आयोजित मेले में दो सांड़ लड़ते हुए मेले में आ गए, जिसकी चपेट में आने से दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा में कैलास गिरि मढ़ी पर बुधवार को गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। तमाम श्रद्धालु गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पुल के नीचे से लड़ते हुए दो सांड़ मेले की तरफ इतनी तेजी से भागे कि लोग समझ पाते, उससे पहले ही दोनों सांड मेल में पहुंच गए और लड़ते-लड़ते कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि इन सांड़ों की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसमे एक शिवपुरी निवासी सुनीता प्रजापति व ब्योन्धनखुर्द निवासी हवलदार सागर घायल हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि मीरगंज इलाके के भी कई लोग इन सांडों की चपेट में आकर जख्मी हो गए। वह अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राम रतन सिंह ने बताया कि दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। लोग घबराकर इधर-उधर भागे तो एक महिला के हाथ में चोट आ गई। उसे बरेली ले जाया गया। बाकी मेला शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed