{"_id":"5a5133764f1c1b32198b54e7","slug":"builders-will-remove-land-from-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डरों को अतिक्रमण हटाकर जमीन देगा प्रशासन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डरों को अतिक्रमण हटाकर जमीन देगा प्रशासन
बरेली
Updated Sun, 07 Jan 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामगंज से इज्जतनगर तक रेलवे की जमीन पर करीब ढाई सौ लोगों के कब्जे हैं। रेलवे सभी कब्जेदारों को नोटिस देकर 15 दिन मेें कब्जे न हटाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दे चुका है, लेकिन अभी तक कोई कब्जा नहीं हटा है। हालांकि आरएलडीए की प्री-बिड बैठक में अधिकारियों ने डेवलपर्स को अतिक्रमण हटाकर जमीन देने का वादा किया है।
रेल भूमि विकास प्राधिकरण(आरएलडीए) ने पहले चरण में ईंट पजाया से इज्जतनगर नगर तक साइड टू की 19.33 एकड़ जमीन की निविदाएं मांगी हैं। इस जमीन को बी-1 से 6 तक छह हिस्सों में बांटकर अलग-अलग प्लाट बनाए गए हैं। थाना बारादरी के सामने मालगोदाम और श्यामगंज रेलवे स्टेशन की साइड वन की 16.21 एकड़ जमीन को आरएलडीए बाद में बेचेगा। बी-5 प्लाट में सबसे ज्यादा 6.56 एकड़ जमीन है। अच्छी बात यह है कि इस प्लाट पर कोई अतिक्रमण भी नहीं है। बाकी पांचों प्लाटों पर अवैध कब्जे है, मगर इनमें कोई भी अवैध कब्जा पक्के निर्माण की शक्ल में नहीं है, न कहीं लिंटर डाला गया है। घरों के पीछे दरवाजे खोलकर बाउंड्री जरूर करा ली है। रेलवे अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देकर आगाह तो कर दिया है, लेकिन अभी कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू नहीं की है। वरिष्ठ मंडलीय अभियंता, इज्जतनगर रेल मंडल आशुतोष मिश्रा ने बताया कि रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने जाने को प्लानिंग तैयार है। कब्जेदार खुद ही अतिक्रमण हटा लें तो बेहतर है। जिसने अतिक्रमण नहीं हटाया, उस पर कार्रवाई होगी। किसी भी दिन अतिक्रमण हटाने को टीम मौके पर पहुंच जाएगी।
जनता चाहेगी तो रेलवे सड़क भी बनाएगी
बरेली। आरएलडीए के ज्वाइंट जनरल मैनेजर परवेंद्र सिंह ने फोन पर बताया कि श्यामगंज से लेकर इज्जतनगर तक रेलवे की जमीन 90 साल की लीज पर दी जाएगी। आगे का फैसला सरकार को करना है। फ्री होल्ड की बात अभी हम नहीं कह सकते। रेलवे की इस जमीन से छह रोड निकलती हैं। इसीलिए प्लाट बना दिए गए। फिलहाल हमने बीडीए उपाध्यक्ष को आवासीय लैंड यूज के लिए आवेदन कि या है। 12 जनवरी तक आरएलडीए ने सुझाव मांगे हैं। jgmreup1@rlda.railnet.gov.in इस मेल आईडी पर बरेली शहर का कोई भी व्यक्ति आरएलडीए को अपना सुझाव दे सकता है। निविदा भरने वाले भी अपने सुझाव इस मेल आईडी पर भेजें। लैंड यूड कॉमर्शियल कराने का सुझाव भी मेल से भेजें। आरएलडीए सुझावों पर गंभीरता से साथ विचार करके 19 जनवरी तक फैसला लेगा।
विज्ञापन
निविदा की सिक्योरिटी मनी भी देनी होगी
बरेली।
ईंट पजाया से इज्जतनगर की रेलवे की जमीन को लीज पर लेने के लिए ऑनलाइन निविदा भरने को डेवलपर्स को सिक्योरिटी मनी भी देनी होगी। प्लाट बी-1 और 4 के लिए 30-30 लाख रुपये, बी-2,3 और 6 के लिए 25-25 लाख रुपये की सिक्योरिटी मनी देनी होगी जबकि प्लाट बी-5 के लिए सबसे अधिक 50 लाख रुपये की सिक्योरिटी मनी देनी है। प्लाट बी-1 से 3 तक साथ निविदाएं भरने के लिए 80 लाख रुपये और बी-4 से 6 नंबर प्लाट तक एक साथ निविदा भरने पर 105 लाख रुपये की सिक्योरिटी मनी देनी होगी।