फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Budget released... still underpass stuck in limbo, blocking the way for one lakh people

Bareilly News: बजट जारी...फिर भी अधर में फंसे अंडरपास, रुक रही एक लाख लोगों की राह

Mon, 25 Dec 2023 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 25 Dec 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Budget released... still underpass stuck in limbo, blocking the way for one lakh people
बरेली। रेलवे अधिकारियों की अदूरदर्शिता के कारण शहर में सिटी श्मशान रेलवे क्रॉसिंग और डीआरएम कार्यालय के पास स्थित रेलवे लाइन पर स्वीकृत अंडरपास के काम अधर में फंसे हैं। करीब 40 रुपये का बजट जारी होने के बाद भी दोनों जगह काम नहीं हो रहा। जिम्मेदारों की अनदेखी से करीब एक लाख आबादी की राह रुक रही है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि सिटी श्मशान रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण मानचित्र में तकनीकी समस्याओं के कारण शुरू नहीं हो पा रहा। वहीं डीआरएम कार्यालय के पास 20 फीसदी निर्माण होने के बाद उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे अथॉरिटी (उपसा) की आपत्ति से निर्माण कार्य रुक गया है। उपसा को नैनीताल हाईवे पर ब्लॉक लेकर खोदाई पर आपत्ति है।
विज्ञापन

सिटी श्मशान अंडरपास का निर्माण कार्य अक्तूबर 2023 में शुरू होना था। इसका मानचित्र सही नहीं बना और तकनीकी कमियां होने के कारण काम शुरू ही नहीं हो पा रहा। अब नए सिरे से मानचित्र बनाया गया है और स्वीकृत होने का इंतजार है। इस अंडरपास की लंबे समय से मांग की जा रही है। क्योंकि क्रॉसिंग के दोनों तरफ घनी बस्ती है। इस अंडरपास के बनने से करीब 75 हजार आबादी वाले बाकरगंज व आसपास के मोहल्लों के लोगों का शहर आना-जाना आसान हो जाएगा। यहां रेलवे क्रॉसिंग के एक ओर सिटी श्मशान भी है। अंडरपास न होने से शव यात्राएं भी क्रॉसिंग बंद होने पर यहां रुकी रहती हैं। यही नहीं यहां से नगर निगम के ट्रक भी डंपिंग ग्राउंड तक कूड़ा लेकर जाते हैं। ऐसे में यहां अक्सर जाम लगता है। यहां उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की लाइनों के नीचे 110 मीटर अंडरपास और दोनों ओर एप्रोच रोड बननी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इज्जतनगर में डीआरएम कार्यालय के पास दो रेलवे क्रॉसिंग हैं। डीआरएम कार्यालय के एक ओर नैनीताल हाईवे है। यहां तीन महीने पहले अंडरपास का निर्माण शुरू हो गया था, लेकिन गलत प्लानिंग बाधा बन गई और पेच फंस गया। हाईवे खोदाई को लेकर उपसा की आपत्ति से काम रुक गया है। क्योंकि रेलवे अफसरों ने पहले कहा था कि अंडरपास के लिए ढांचा बनाने के बाद नैनीताल हाइवे के नीचे सुरंग बनाकर इसका निर्माण कराया जाएगा। अब रेलवे नैनीताल हाईवे पर ब्लॉक लेकर खोदाई करना चाहता है। इसी ब्लॉक को लेकर रेलवे और उपसा के बीच ठनी हुई है। हाईवे बनाने वाली फर्म पीएनसी बरेली-नैनीताल हाईवे इंफ्रा भी खोदाई के विरोध में है। ऐसे में इस अंडरपास का काम अधर में लटका हुआ है। इस अंडरपास का निर्माण न होने के कारण रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी के साथ ही आसपास के इलाकों की लगभग 25 हजार आबादी को आवागमन में दिक्कत होती है। यहां क्रॉसिंग पर अक्सर जाम लगा रहता है। यहां अंडरपास दोनों क्रॉसिंग की पांच रेल लाइनों और नैनीताल हाईवे के नीचे से निकलना है।
सिटी श्मशान अंडरपास का मानचित्र एक बार फेल हो जाने के बाद दोबारा से मनाया गया है। इसको लेकर उत्तर रेलवे मुरादाबाद और पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है। इज्जतनगर मंडल ने अपनी ओर से औपचारिकताओं को पूरा कर फाइल मुरादाबाद रेल मंडल को भेज दी है। अब वहां के अधिकारी मानचित्र समेत अन्य विषयों पर अध्ययन करने के बाद मंजूरी देंगे।
सिटी श्मशान रेल क्रॉसिंग के आसपास रन ओवर के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं। दरअसल, यहां से उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे दोनों की रेल लाइनें गुजरती हैं। दोनों ओर घनी बस्ती है। ज्यादातर रेल क्रॉसिंग बंद रहती है। ऐसे में लोगों को आवागमन के लिए मजबूरन रेल ट्रैक पार करना पड़ता है। यही कारण है कि यहां ट्रेनों से कटकर मौत की सबसे ज्यादा घटनाएं होती हैं।
सिटी श्मशान क्रॉसिंग के मानचित्र को लेकर कुछ तकनीकी समस्या थी। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के साथ वार्ता हो चुकी है। नया मानचित्र भी तैयार है। फाइल उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल भेज दी गई है। वहीं डीआरएम अंडरपास के लिए नैनीताल हाईवे पर ब्लॉक को लेकर विवाद है। उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से वार्ता चल रही है। हाईवे ब्लॉक और डायवर्जन को लेकर सहमति बनने के बाद काम शुरू हो सकेगा।


- विवेक कुमार गुप्ता, एडीआरएम इंफ्रास्ट्रक्चर
रेलवे ने सुरंग बनाकर नैनीताल हाईवे के नीचे से अंडरपास निकालने की बात कही थी। अब हाईवे पर खोदाई की बात कही जा रही है। ट्रैफिक डायवर्जन यहां से संभव नहीं है। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों को बता दिया गया है। उच्च स्तर पर वार्ता चल रही है।
- विवेक गुप्ता, मैनेजर पीएनसी बरेली-नैनीताल हाईवे इंफ्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed