फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Budget: Primary schools will become smart, ITI will be given the status of center of excellence.

बजट:: प्राथमिक विद्यालय बनेंगे स्मार्ट, आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा

Fri, 21 Feb 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Budget: Primary schools will become smart, ITI will be given the status of center of excellence.
टाटा टेक्नोलॉजी की मदद से तैयार किए जा रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
विज्ञापन


बरेली। बजट में युवाओं को निपुण और प्रशिक्षित बनाने के लिए नींव रखी गई है। बरेली में भी इससे 2483 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास व डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जा सकेगी। उससे बच्चाें की बेहतर पढ़ाई का रास्ता खुलेगा। वहीं तीन आईटीआई को टाटा टेक्नोलाॅजी की मदद से बेहतर प्रशिक्षण के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा सकेगा।
बालिका शिक्षा, तकनीकी शिक्षा व उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए करीब 13 प्रतिशत बजट प्रस्तावित किया गया है। आईटीआई को भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने के लिए 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इससे बरेली के सीबीगंज, फरीदपुर व विश्व बैंक आईटीआई में नई मशीनें व आधुनिक प्रशिक्षण प्रणाली को विकसित करने का रास्ता खुला है। इसमें निजी कंपनी कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगी। इससे युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार किया जाएगा। इसमें ई-वाहनों के रखरखाव, रोबोट संचालन, कृत्रिम मेधा आदि कोर्स शामिल किया गया है।फरीदपुर आईटीआई के प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा ने बताया कि आधुनिक उपकरणों से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए शहर में स्थापित 400 से अधिक बड़े उद्योगों में इंटर्नशिप को एक करोड़ रुपये भी जारी किए गए हैं। इससे बड़ी कंपनियों में युवाओं को अपने करियर की शुरुआत करने का मौका होगा।
विज्ञापन

--
समग्र शिक्षा योजना में स्कूल बन रहे स्मार्ट
समग्र शिक्षा योजना के तहत जारी बजट में स्मार्ट स्कूलों का निर्माण किया जाना है। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि जिले में 2483 स्कूलों में एक-एक स्मार्ट क्लास बनाई गई है। इनकी संख्या बढ़ाने के साथ अब स्कूलाें में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। इसमें बड़ी चुनौती कई स्कूलों में हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन भी हटाई जाएंगी
जिले में 119 सरकारी स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए बजट दिया गया है। बीएसए ने बताया कि इसके लिए 112 स्कूलों की सूचना शासन को दे दी गई है। बजट मिलने के बाद अब विद्युत विभाग को बजट देकर लाइन हटवाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed