{"_id":"6930a6388e50c3e86904d99b","slug":"budget-crisis-on-ultrasound-testing-of-pregnant-women-free-testing-stalled-for-three-monthsbudget-crisis-on-ultrasound-testing-of-pregnant-women-free-testing-stalled-for-three-months-bareilly-news-c-4-bly1032-778704-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गर्भवतियों की अल्ट्रासाउंड जांच पर बजट का संकट, तीन माह से निशुल्क जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गर्भवतियों की अल्ट्रासाउंड जांच पर बजट का संकट, तीन माह से निशुल्क जांच ठप
विज्ञापन
बरेली। गर्भावस्था के दौरान ई-रूपी वाउचर से निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा फिलहाल ठप है। करीब तीन माह से जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहीं गर्भवतियों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। इधर, पूर्व में हुई जांच के भुगतान के लिए भी सेंटर संचालक विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
विभागीय पोर्टल से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए ई-रूपी वाउचर जारी नहीं हो रहे। चिह्नित सेंटरों ने ऐसे में निशुल्क अल्ट्रासाउंड बंद कर दिए हैं। लिहाजा, अब गर्भवतियां खुद के खर्च पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए विवश हैं।
बता दें कि शासन ने दो वर्ष पूर्व ई-रूपी वाउचर व्यवस्था शुरू की थी। मकसद था कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था नहीं है, वहां गर्भवती की स्थानीय स्तर पर निशुल्क निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच की जा सके। शुरुआत में जांच की रकम कम थी। पिछले वर्ष से प्रत्येक अल्ट्रासाउंड जांच पर सेंटर को 425 रुपये मिलने लगा था।
विज्ञापन
प्रतिमाह डेढ़ हजार से अधिक होते थे अल्ट्रासाउंड
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष अगस्त तक ही गर्भवतियों की ई-रूपी वाउचर से अल्ट्रासाउंड जांच हुई। सितंबर, अक्तूबर, नवंबर तीन माह तक कुछ केंद्रों ने अफसरों के अनुरोध पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की, पर अब यह प्रक्रिया पूरी तरह ठप है। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार प्रतिमाह डेढ़ हजार गर्भवती की अल्ट्रासाउंड जांच हो रही थी। अगस्त तक दस हजार क्यूआर जारी हुए और 65 सौ जांच की गई।
सप्ताह भर में जारी होता था क्यूआर कोड
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सहूलियत दी जाती है। सीएचसी पर आयोजित होने वाले पीएमएस दिवस पर गर्भवती के अल्ट्रासाउंड के लिए ई-रूपी वाउचर यानी क्यूआर कोड के लिए आवेदन सीएमओ कार्यालय को भेजे जाते थे। यहां से प्रतिदिन रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाती थी। करीब सप्ताह भर में जारी वाउचर को निजी सेंटर पर दिखाकर जांच कराई जा सकती थी। ब्यूरो
--
शासन से बजट जारी न होने की वजह से करीब तीन माह से ई-रूपी वाउचर जारी नहीं हुए। इसलिए निजी सेंटर पर गर्भवती की अल्ट्रासाउंड जांच निशुल्क नहीं हो रही। प्रकरण उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। दिशानिर्देश के अनुरूप आगे कार्य किया जाएगा। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
--
हायर सेंटर पर गर्भवती को करना पड़ता है इंतजार
ई-रूपी वाउचर सुविधा ठप होने के बाद यूपीएचसी और बरेली शहर के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्राें से रेफर गर्भवती हायर सेंटर (महिला और जिला अस्पताल) पर जांच के लिए पहुंच रही हैं। यहां ओपीडी के मरीजों के बावजूद गर्भवती की प्राथमिकता पर जांच होती है, पर जांच के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ता है। वहीं, अल्ट्रासाउंड जांच के अन्य मरीजों को 15 से 20 दिन बाद की तिथि मिलती है। रोजाना 70-80 जांच होती है।