फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PWD officers removed the statue of Lord Buddha by bulldozer in Bareilly

Bareilly News: पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने बुलडोजर से हटवाई भगवान बुद्ध की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश

Thu, 06 Jul 2023 02:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 06 Jul 2023 02:34 PM IST
सार

गांव के मुकेश कुमार सागर ने बताया कि खेत स्वामी ने प्रशासन से गलत शिकायत की है। प्रशासन की कार्रवाई भगवान बुद्ध का अपमान है। अमृत लिंगम राव ने बताया कि प्रशासन को सड़क के किनारे बनीं अवैध मजार और मंदिर दिखाई नहीं देते।

विज्ञापन
PWD officers removed the statue of Lord Buddha by bulldozer in Bareilly
भगवान बुद्ध की प्रतिमा हटाने का ग्रामीणों ने किया विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रिठौरा क्षेत्र के ग्राम चावड़ में तहसील प्रशासन की मदद से पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने बुद्धविहार में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा को बुधवार को बुलडोजर से हटवा दिया। ग्रामीणों को इसका पता चला तो उन्होंने इसका पुरजोर विरोध किया और प्रशासन पर बिना सूचना के कार्रवाई करने का आरोप लगाया। ग्रामीण महिलाएं प्रतिमा के आगे लेट गईं और नारे लगाने लगीं। विरोध के बाद टीम लौट गई, गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चावड़ में गुरु अशोक मित्र ने बुद्ध प्रतिमा की स्थापना की थी। पड़ोस के खेत प्रतिमा लगाने का विरोध करते रहे हैं। उनका कहना है कि प्रतिमा उनके खेत के सामने लगाई गई है, जबकि बौद्ध अनुयायियों का कहना है कि खेत स्वामी ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर चहारदीवरी बना रखी है। वहीं पीडब्ल्यूडी के अफसरों का कहना है कि प्रतिमा विभाग की जमीन पर लगी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में बारिश से बिगड़े हालात: शहर से लेकर कस्बों तक जलभराव, घर-दुकान और थानों में भरा पानी; देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बुद्ध प्रतिमा के निकट शिव मंदिर भी है। ग्रामीण हेतराम बौद्ध ने बताया कि नायब तहसीलदार विदित कुमार, लेखपाल विपिन पटेल आदि पुलिस बल के साथ यहां आए और बुद्ध प्रतिमा को बुलडोजर से हटवा दिया। ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया।

प्रशासन ने विरोध कर रहीं महिलाओं को खदेड़ने की कोशिश की तो गांव के लोग सामने आ गए। बमुश्किल ग्रामीणों को शांत किया गया और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस दौरान अतुल वाल्मीकि, विकास बाबू, विशाल कुमार एडवोकेटे, जसवंत सिंह, करन वाल्मीकि सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

प्रशासन की कार्रवाई भगवान बुद्ध का अपमान

गांव के मुकेश कुमार सागर ने बताया कि खेत स्वामी ने प्रशासन से गलत शिकायत की है। प्रशासन की कार्रवाई भगवान बुद्ध का अपमान है। अमृत लिंगम राव ने बताया कि प्रशासन को सड़क के किनारे बनीं अवैध मजार और मंदिर दिखाई नहीं देते। स्वतंत्र राव सिद्धार्थ ने कहा कि बुद्ध प्रतिमा से सिर्फ खेत वाले को दिक्कत है और किसी को नहीं है। एक ग्रामीण ने बताया कि पिछले वर्ष में अगस्त में बुद्ध प्रतिमा को खंडित कर दिया था, तब भी काफी हंगामा हुआ था। बाद में पुलिस प्रशासन ने प्रतिमा को सही करवाया था।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता नारायण सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की जमीन पर मूर्ति लगी थी। शिकायत के बाद टीम गई थी। मौके पर विरोध होने की वजह से टीम को लौटना पड़ा। अब प्रशासन जैसा निर्देश देगा उसके अनुरूप प्रक्रिया अपनाई जाएगी। 

ये भी पढ़ें- Sawan 2023: पहले सोमवार को 10 लाख कांवड़िये करेंगे मंदिरों में जलाभिषेक, बरेली मंडल में हाई अलर्ट

एसडीएम सदर के प्रत्युष पांडेय ने बताया कि प्रतिमा पीडब्ल्यूडी की जमीन पर लगी थी। पीडब्ल्यूडी ने तहसील और पुलिस प्रशासन का अमला मांगा था। इसके तहत नायब तहसीलदार विदित कुमार, लेखपाल विपिन पटेल आदि गए थे। तहसील प्रशासन का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed