{"_id":"66a4e6c2f9a69850de0bcb29","slug":"budaun-soldier-mohit-singh-martyred-in-action-pakistani-infiltrator-on-the-border-in-kupwara-2024-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं के लाल का बलिदान: कुपवाड़ा में घुसपैठियों से लड़ते हुए जवान मोहित राठौर शहीद, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं के लाल का बलिदान: कुपवाड़ा में घुसपैठियों से लड़ते हुए जवान मोहित राठौर शहीद, परिवार में कोहराम
Sat, 27 Jul 2024 05:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:53 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सीमा पर घुसपैठियों से लड़ते हुए बदायूं के जवान मोहित राठौर शहीद हो गए। शनिवार को उनके बलिदान की खबर परिवार को मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मोहित के बलिदान की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के रहने वाले सेना के जवान मोहित राठौर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठियों से लड़ते हुए शहीद हो गए। सैनिक के बलिदान की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। उनका पार्थिव शनिवार देर तक बरेली पहुंचने की संभावना है। यहां से बदायूं ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
इस्लामनगर क्षेत्र के सभानगर निवासी मोहित राठौर तीन बहनों के अकेले भाई थे। दो वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। उनके कोई बच्चा नहीं है। परिवारवालों के मुताबिक उन्हें मोहित के किसी दोस्त ने कॉल कर सूचना दी। बाद में सेना की तरफ से उनके बलिदान की खबर मिली। पत्नी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार रात घुसपैठ की कोशिश की थी। इस दौरान एलओसी पर भारतीय सेना और पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम के बीच फायरिंग हुई। मुठभेड़ में एक घुसपैठिया मारा गया। वहीं सेना के जवान मोहित राठौर का बलिदान हो गया। एक जवान घायल बताया जा रहा है।